INX मीडिया केसः ED ने दायर की पहली चार्जशीट, चिदंबरम और उनके बेटे का भी नाम – Inx media case ed chargesheet p chidambaram karti chidambaram upa fipb

  • पी चिदंबरम पर रिश्वत लेने का है आरोप
  • चार्जशीट में कार्ति और अन्य के भी नाम

देश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बहुचर्चित आईएनएक्स मीडिया केस की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में पहली चार्जशीट दायर कर दी है. ईडी की ओर से दायर की गई इस चार्जशीट में पी चिदंबरम का भी नाम है.

ईडी ने पी चिदंबरम के साथ ही उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को भी इस मामले में आरोपी बनाया है. चार्जशीट में पी चिदंबरम और उनके पुत्र के अलावा अन्य को भी आरोपी बनाया गया है. गौरतलब है कि इस मामले में ईडी ने चिदंबरम को गिरफ्तार भी किया था. चिदंबरम को तब 106 दिन तक तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था.

डेमोक्रेसी इंडेक्स: चिदंबरम बोले- असली टुकड़े-टुकड़े गैंग है गिरावट की वजह

पी चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 5 दिसंबर 2019 को तिहाड़ जेल से रिहा हुए थे. पी चिदंबरम पर साल 2007 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) से मंजूरी दिलाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है.

तिहाड़ जेल से निकलने के बाद सोनिया गांधी से मिले चिदंबरम

चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने विदेशों से 305 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया को गैरकानूनी तरीके से एफआईपीबी से मंजूरी दिलाई. पी चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम को इस मामले में साल 2018 में गिरफ्तार किया गया था.

बता दें कि पिछले दिनों ईडी की जांच में पी चिदंबरम से आईएनएक्स मीडिया के पीटर और इंद्राणी मुखर्जी के इस सिलसिले में मुलाकात करने की बात भी सामने आई थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here