my administration has done the most for african-american after abraham lincoln: trump | अफ्रीकी-अमेरिकी के लिए मेरे प्रशासन ने सर्वाधिक काम किया : ट्रंप

वाशिंगटन : अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद प्रदर्शन और दंगे हो रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अब्राहम लिंकन के बाद अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के लिए उनके प्रशासन ने सबसे ज्यादा काम किया है.  उन्होंने आपराधिक न्याय व्यवस्था में सुधार में सहायता की है. 

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि हमने  अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिकों के लिए कई काम किए। इनमें पसंद का स्कूल, लोन सुविधा देना, आपराधिक न्याय व्यवस्था में सुधार, बेराेजगारी में काफी कमी जैसे काम शामिल हैं. जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद मैंने यह बात कही है. जॉर्ज फ्लायड की मौत ने पूरे अमेरिका में आक्रोश फैला दिया है. मेरे प्रशासन ने अब्राहम लिंकन के बाद से किसी भी राष्ट्रपति की तुलना में अश्वेत समुदाय के लिए सबसे अधिक काम किया है. 

गौरतलब है कि जॉर्ज फ्लायड की मौत का मामला अमेरिका में बढ़ता ही जा रहा है. अमेरिका के कई राज्यों में प्रदर्शन और दंगे हो रहे हैं. न्यूयॉर्क भी इससे अछूता नहीं है. व्हाइट हाउस के बाहर भी जोरदार प्रदर्शन हुआ था. प्रदर्शनकारियों से सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बंकर में ले गए थे. व्हाइट हाउस के बाहर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए थे.

(इनपुट : एएनआई)

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here