अंकित शर्मा मर्डर: चार्जशीट दाखिल, शरीर पर थे 51 निशान, ताहिर हुसैन का भी नाम – Delhi violence ankit sharma murder case delhi police chargesheet tahir hussain

  • कड़कड़डूमा कोर्ट में दाखिल हुई चार्जशीट
  • ताहिर हुसैन, सलमान समेत 10 आरोपी

दिल्ली हिंसा के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) कर्मचारी अंकित शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आज कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की. करीब 650 पेज की इस चार्जशीट में दावा किया गया है कि अंकित शर्मा की बॉडी पर चोट के 51 निशाने थे और हत्या की साजिश में पार्षद ताहिर हुसैन भी शामिल था.

चार्जशीट के मुताबिक, आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या 10 लोगों ने मिलकर चांद बाग इलाके में की थी. हत्या के आरोपियों में पार्षद ताहिर हुसैन, हलील सलमान, समीर शामिल है. इसके अलावा दो कुख्यात बदमाशों नाजिम और कासिम समेत 5 और अन्य आरोपी हैं. चार्जशीट में कुल 96 गवाह हैं.

दिल्ली हिंसा मामले में चार्जशीट दाखिल, ताहिर हुसैन को बताया मास्टरमाइंड

चार्जशीट में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से कहा गया कि अंकित शर्मा की बॉडी पर कुल 51 चोट के निशान थे. इस मामले में सलमान मुख्य आरोपी है, जिसके मोबाइल की वॉयस काल को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इंटरसेप्ट किया था. इस अहम सबूत की फोरेंसिक जांच में अंकित के सभी आरोपियों का खुलासा हुआ था.

चार्जशीट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) से निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन 25 फरवरी की चांद बाग की हिंसा में शामिल था और उसी हिंसा को भड़काने का काम कर रहा था, जिसके चलते अंकित शर्मा को मौत के घाट उतारा गया था. इस वजह से चार्जशीट में ताहिर को भी आरोपी बनाया गया है. फिलहाल अंकित हत्याकांड के सभी आरोपी जेल में हैं.

दिल्ली हिंसा के आरोपी ताहिर हुसैन पर कसा शिकंजा, UAPA के तहत केस

क्या है पूरा मामला

आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या 25 फरवरी को खजूरी खास इलाके में आप पार्षद ताहिर हुसैन के घर के बाहर की गई थी. अंकित शर्मा की हत्या के बाद भीड़ ने उसके शरीर को बगल के ही एक नाले में डाल दिया था. अंकित शर्मा की बॉडी को अगले दिन नाले से निकाला गया था.

इस दौरान छत पर खड़े एक चश्मदीद ने अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो रिकॉर्ड किया था. इस वीडियो में कुछ लोग डेड बॉडी को नाले में फेंकते हुए दिख रहे थे. इस मामले में ताहिर हुसैन समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस का कहना है कि अंकित शर्मा की हत्या के पीछे एक साजिश थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here