भाईचारे की मिसाल: महिला कश्मीरी पंडित की मौत, मुस्लिमों ने कराया अंतिम संस्कार – Jk bandipora muslims perform last rites of deceased pandit woman amid pandemic covid 19

  • महिला के निधन के बाद मुस्लिमों ने कराया अंतिम संस्कार
  • आतंकवाद भड़कने के बावजूद भट्ट परिवार घाटी में डटा रहा

ऐसे समय में जब जम्मू-कश्मीर से ज्यातादर मौकों पर आतंकवाद, एनकाउंटर और हिंसा से जुड़ी खबरें आती हैं तो वहां आपसी सद्भाव की मिसाल पेश करती एक खबर आई है. जिसमें उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में मुस्लिम पड़ोसियों ने गुरुवार को एक बुजुर्ग कश्मीरी पंडित महिला का अंतिम संस्कार करने में मदद की.

सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि मोती लाल भट्ट की 75 वर्षीया पत्नी रानी भट्ट के निधन की खबर जैसे ही आसपास में फैली, मुस्लिम पड़ोसी उनके अंतिम संस्कार में मदद करने के लिए एक साथ आए.

last-rites2_060420035129.jpgअंतिम संस्कार में हिस्सा लेते मुस्लिम समाज के लोग (फोटो तारीक)

कोरोना महामारी के प्रकोप के बावजूद आसपास के कई लोगों ने परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए मृतक के घर भी गए.

last-rites3_060420035154.jpg

स्थानीय लोगों ने बताया कि रानी भट्ट का बुधवार रात निधन हो गया और आज उनका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया.

मुस्लिम पड़ोसियों ने उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार किया.

इसे भी पढ़ें — दिल्ली: मास्क पहनकर अपराध कर रहे बेखौफ बदमाश, पायलट को लूटा, FIR

बांदीपोरा के कलौसा की रहने वाली मृतक की मौत प्राकृतिक रूप से हुई. उनके पति मोती लाल भट्ट ने अन्य लोगों की तरह उस समय घाटी को नहीं छोड़ा था जब कश्मीर में आतंकवाद भड़क रहा था. वह वहीं रुके रहे और उस गांव में मुस्लिम पड़ोसियों के बीच रहने वाला उनका एकमात्र कश्मीर पंडित परिवार था.

इसे भी पढ़ें — तो लोकसभा की बैठक सेंट्रल हॉल में और राज्यसभा की लोकसभा हॉल में!

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here