COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 93 नए केस, एक्टिव मरीज 565, cg coronavirus live update 93 new covid 19 cases in 24 hours active patient 565 | raipur – News in Hindi

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना (Coronavirus) का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा. संक्रमण की रफ्तार हर दिन तेज होती जा रही है. हालात ऐसे हो गए है कि अमूमन रोज 10 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं. इस कड़ी में गुरुवार को सूबे में रिकॉर्ड 93 नए मरीज मिले. मगर 93 का यह रिकॉर्ड कब तक कायम रहेगा इस पर संशय बना हुआ है क्योंकि प्रदेश में कोरोना की धीमी चाल अब तेज हो गई है. गुरुवार को सामने आए नए मामलों में महासमुंद से 19, जशपुर से 19, बिलासपुर से 17, जांजगीर से 09, रायपुर से 06, राजनांदगांव से 06, रायगढ़ से 05, कवर्धा से 04, बलौदाबाजार से 03, गरियाबंद से 03, सूरजपुर से 02 नए मरीज शामिल हैं.

नए मरीजों को मिलाकर प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 565 हो गई है, तो वहीं कुल मरीजों की संख्या अब बढ़कर 773 हो चुकी है. गुरुवार को 17 मरीज कोरोना को मात देने में भी सफल हुए जिनमें रायगढ़ से 04, जशपुर से 01, बलरामपुर से 05, कोरिया से 02, सरगुजा से 02 और बिलासपुर से 03 मरीज शामिल हैं.

एक नजर एक्टिव मरीजों की संख्या पर

 दुर्ग-   05

राजनांदगांव-  44

बालोद-    24

बेमेतरा-  12

कवर्धा-   15

रायपुर-    17 

धमतरी-    05

बलौदाबाजार-   59

महासमुंद-    51

गरियाबंद-   06

बिलासपुर-   69

रायगढ़-   16

कोरबा-   22

जांजगीर-  33

मुंगेली-    47

पेंड्रा गौरेला मरवाही-  03

सरगुजा-   03

कोरिया-  33

सूरजपुर-    03

बलरामपुर-  12

जशपुर- 70

जगदलपुर –  03

कांकेर- 11 

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने ट्विटर हैंडल में भी कोरोना के ताजा आंकड़े शेयर किए हैं. 

ये भी पढ़ें: 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here