गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री ने बांटी जरूरतमंदों को राहत सामग्री


गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री ने बांटी जरूरतमंदों को राहत सामग्री


 


भोपाल : शनिवार, जून 6, 2020, 19:43 IST

गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया प्रवास के दौरान ईदगाह पहाड़िया एवं बड़ोनी पहुँच कर जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री बांटी। डॉ. मिश्रा ने स्थानीय लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साफ-सफाई रखने की समझाईश दी। उन्होंने कोरोना के प्रति जागरूकता लाने के लिये लोगों के हाथ सेनेटाइज भी करवाये।

मंत्री डॉ. मिश्रा समाज सेवी सम्मान समारोह में भी पहुँचें। जहॉ उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित भी किया। दतिया प्रवास के दौरान गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री ने नगर में सिविल लाइन क्षेत्र में सिंधी समाज द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत कर जामुन एवं अशोक के पौधे रोपे। इस मौके पर उन्होंने वृक्षों को सुरक्षित रखने पर बल दिया। इस अवसर पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here