Yoga For Pimple: Yoga For Pimple : योग की इन 3 सूक्ष्म क्रियाओं के जरिए दूर करें चेहरे से पिंपल, देखें यह VIDEO – try these yoga for pimple and yoga exercises for acne free skin at home

Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

पिंपल की समस्या से खासकर युवा वर्ग परेशान रहता है। चेहरे पर निकलने वाले छोटे-छोटे छोटे दाने कभी-कभी बड़ा रूप भी ले लेते हैं। इसके कारण चेहरे पर कई दाग भी पड़ जाते हैं। इस समस्या से बचे रहने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा योग की कुछ सूक्ष्म क्रियाओं का प्रतिदिन 30 सेकंड तक अगर अभ्यास किया जाए तो यह भी पिंपल की समस्या को दूर करने के लिए कारगर साबित हो सकता है।
यहां पर वीडियो के माध्यम से योग एंड वेलनेस कोच प्रीति नागपाल के जरिए आपको इन सुक्ष्म क्रियाओं के करने का तरीका भी बताया जाएगा। जिसके बाद आप इसे घर पर भी कर सकते हैं। आइए पहले इन सूक्ष्म क्रियाओं के बारे में जानते हैं….

बैलून फेस

NBT

पिंपल की समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले जिस सूक्ष्म क्रिया के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसका नाम बलून फेस है। इसे फेशियल एक्सर्साइज के नाम से भी जाना जाता है। पिंपल से जूझ रहे व्यक्ति को अपने मुंह का आकार बलून की तरह फुलाना है और उसके बाद 10 सेकंड का काउंट करना है। इस प्रक्रिया को आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं जिससे पिंपल की समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। हालांकि, पिंपल की समस्या गंभीर होने की स्थिति में आपको चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

इन सूक्ष्म क्रियाओं को करने के लिए देखें यह वीडियो

पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा सिर्फ़ 30 सेकेंड में, करें ये फेशियल एक्सरसाइजपिंपल्स से मिलेगा छुटकारा सिर्फ़ 30 सेकेंड में, करें ये फेशियल एक्सरसाइजपिंपल्स की प्रॉब्लम को दूर रखने के लिए योग सूक्ष्म क्रियाएं आपकी मदद कर सकती हैं. हर दिन सिर्फ 30 सैकेंड दीजिए और स्किन को बनाइए पिंपल फ्री. ये आपके चेहरे से पिंपल तो दूर करेंगी ही साथ ही त्वचा को बनाएंगी और भी ग्लोइंग.

फेस ट्विस्टिंग

NBT

फेस ट्विस्टिंग के जरिए भी पिंपल की समस्या को कम करने के लिए सकारात्मक परिणाम देखे जा सकते हैं। इस स्थिति में अपने होठों से पाउट बनाना है और उसके बाद अपने गालों को पहले दाईं ओर घुमाकर 5 सेकंड तक काउंट करना है। इसके बाद फिर अपने गालों को बाईं ओर घुमाकर 5 सेकंड तक काउंट करना है। आप इस एक्सर्साइज को घर पर किसी भी समय और कहीं पर भी बैठकर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शुगर नहीं हो रही कंट्रोल, तुरंत शुरू करें ये योगासन, आएगा चमत्कारी बदलाव



फिश फेस

NBT

इस सूक्ष्म क्रिया में आपको अपने गालों को सिकोड़कर अंदर की तरफ करते हैं और फिर अपने चेहरे का आकार मछली की तरह बनाते हैं। अपने चेहरे का कर मछली की तरह बनाने के बाद 10 सेकंड तक आपको काउंट करना है। यह पिंपल की समस्या को कम करने के लिए सकारात्मक रूप से असर दिखाता है।

इसके अलावा एक बात पर और ध्यान दें कि इन एक्सर्साइज को करने के साथ-साथ आप अपनी डाइट पर भी विशेष ध्यान दें। पिंपल की समस्या यदि लंबे समय तक बनी है तो किसी स्किन केयर एक्सपर्ट से भी जरूर मिलें, नहीं तो इससे आपके चेहरे की खूबसूरती भी बिगाड़ सकती है।



यह भी पढ़ें :
आमतौर पर इन 6 कारणों से होता है लंग कैंसर



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here