मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.
गुरुवार देर शाम राजधानी रायपुर के मौमस का मिजाज भी बदल गया. गर्मी और उमस से परेशान लोगों को प्री मानसून की बारिश ने बड़ी राहत दी है.मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.
हालांकि मौसम का ये बदला हुआ मिजाज जगदलपुर सहित आसपास के इलाकों में बुधवार से ही दिखाई दे रहा था. लेकिन कल दोपहर बाद छाए बादलों से कुछ देर के लिए हो रही रिमझिम बारिश से मौसम में ठंडक बनी हुई थी. गुरुवार सुबह से ही लोगों को सूर्य देव के दशर्न नहीं हो सके. शाम करीब पांच बजे आसमान में छाए घने बादलों से झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ यानि बस्तर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.
किसानों का इंतजार खत्म
इससे पहले बुधवार को द्रोणिका और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चलते रुक-रुक कर हुई बारिश ने उमस बढ़ाई, तो वहीं शहर की कुछ सड़कें जलमग्न होती दिखाई दी. उधर, मानसून के बस्तर में सक्रिय होने के बाद किसानों ने धान की रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है. इससे पहले किसानों ने धान की रोपाई के लिए खेतों को तैयार कर लिया था. केवल खेतो में इतना पानी भरने का इंतज़ार किया जा रहा है जिससे धान की रोपाई हो सके. वैसे इस बार तय समय से मानसून के आ जाने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं.राजधानी में तेज बारिश
गुरुवार देर शाम राजधानी रायपुर के मौमस का मिजाज भी बदल गया. गर्मी और उमस से परेशान लोगों को प्री मानसून की बारिश ने बड़ी राहत दी है. तेज बारिश की वजह से राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. मौसम वैज्ञानिक आरके बैस के मुताबिक छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मानसून पहुंच चुका है. करीब 5 से 6 दिन में रायपुर और मैदानी इलाकों में भी मानसून पहुंच जाएगा. पिछले साल की तरह अच्छी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.
ये भी पढ़ें:
UPSC के बाद अब RPSC का भी कैलेंडर हुआ तैयार, जल्द जारी हो सकती है डेट शीट
SCBA की दिल्ली सरकार से मांग, कोर्ट कैंपस में भी हो COVID-19 टेस्ट
First published: June 11, 2020, 10:10 PM IST


