yoga benefits for men: Yoga Benefits For Men’s Health : योग करने से पुरुषों को होते हैं यह फायदे, दिल और दिमाग पर पड़ता है सीधा असर – here is the top 5 yoga benefits for mens health to prevent heart disease boost sleep and sexual life

Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

अपनी सेहत को लेकर पुरुषों में आमतौर पर काफी कम सजगता देखने को मिलती है। खाने पीने की सही टाइमिंग पर ध्यान ना देना और देर से उठने की आदत स्वास्थ्य संबंधी नुकसानों के लिए काफी है। कई सारे पुरुष तो ऐसे होते हैं जो एक्सर्साइज और योग भी नहीं करते हैं।

वहीं, देखा जाए तो पुरुषों के स्वास्थ्य पर योग प्रभावी रूप से असर डालता है। इस लेख में योग करने से पुरुषों की सेहत पर पड़ने वाले असर के बारे में बताया जाएगा ताकि जो पुरुष योग नहीं कर रहे हैं, वह योग के जरिए मिलने वाले लाभ को प्राप्त कर सकें और स्वस्थ बने रहें। आइए जानते हैं कि योग करने से पुरुषों की सेहत पर क्या असर पड़ता है…

दिमाग रहता है फ्रेश

पुरुष अक्सर किसी ना किसी वजह से अपने दिमाग में टेंशन लिए रहते हैं। वहीं, योग की कुछ खास मुद्राओं जैसे वज्रासन के जरिए अपने मन को प्रसन्न बनाने और दिमाग में चल रही टेंशन को दूर करने के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर सकता है।



हृदय रोगों से बचाए


हृदय रोगों से बचाए रखने के लिए योग पुरुषों के लिए एक सुरक्षा कवच का कार्य करता है। पुरुषों की दिनचर्या में कई सारी ऐसी आदतें भी होती हैं, जो उन्हें हृदय रोग का शिकार बड़ी आसानी से बना लेती हैं। इसलिए दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए पुरुषों को योग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें :



यौन स्वास्थ्य


योगाभ्यास करने से पुरुषों की सेक्सुअल लाइफ पर भी काफी असर पड़ता है। वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, इस बात की पुष्टि हुई है कि गरूड़ासन और धनुरासन योग मुद्राएं पुरुषों की सेक्सुअल लाइफ को बूस्ट करती हैं। इसलिए जिन्हें यौन समस्या है उन पुरुषों को योग जरूर करना चाहिए।

मेडिटेशन करने के भी होते हैं इतने फायदे :VIDEO


इस आसान तरीके से हर कोई कर सकता है मेडिटेशनइस आसान तरीके से हर कोई कर सकता है मेडिटेशनमाइंड की उल्टी-सीधी बातों से खुद को पैनिक न होने देने की प्रेक्टिस ही मेडिटेशन है. इस दौरान आप कोशिश करते हैं कि आपके माइंड यानी मन के विचार आपको प्रभावित न करें. आप शांत रहें, धैर्य रखें. लंबी सांसों के साथ ओउम की ध्वनि पर ध्यान लगाने की कोशिश करें

नींद के लिए

अनिद्रा की समस्या से सबसे ज्यादा पुरुष परेशान रहते हैं। कभी काम की टेंशन तो कभी किसी और वजह से वह स्ट्रेस में रहते हैं और उन्हें देर रात तक नींद नहीं आती है। जबकि योगाभ्यास करने से पुरुषों के अनिद्रा की समस्या को खत्म करने के लिए प्रभावी माना जाता है।



मानसिक स्वास्थ्य


मानसिक स्वास्थ्य या फिर तनाव से गुजर रहे पुरुषों को योग की प्रैक्टिस दिन में दो बार जरूर करनी चाहिए। यह दिमाग से स्ट्रेस को दूर करने और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए पुरुष सूर्य नमस्कार का भी सहारा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें : योग की इन 3 सूक्ष्म क्रियाओं के जरिए दूर करें चेहरे से पिंपल, देखें यह VIDEO



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here