Bihar Poster War: Tejashwi Yadav release poster, Raised question Over CM Nitish Kumar disapperance – तेजस्वी यादव का CM नीतीश पर निशाना, नए पोस्टर में कहा

तेजस्वी यादव का CM नीतीश पर निशाना, नए पोस्टर में कहा- 'पूछ रहा सारा बिहार, कहां छिपे हो नीतीश कुमार?'

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा सवाल

पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) संकट में अपनी पूरी गतिविधि अपने सरकारी आवास से संचालित की. उन्होंने पिछले हफ़्ते अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से जिलावार समीक्षा वर्चुअल बैठक के माध्यम से सरकारी आवास में ही बैठ कर किया, लेकिन विपक्ष को ये नागवार गुज़रा और उन्होंने सोमवार को पटना में राजद दफ़्तर के बाहर एक पोस्टर जारी कर पूछा- कहां ग़ायब हैं मुख्यमंत्री?

यह भी पढ़ें

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने प्रेस कॉन्फ़्रेन्स कर कहा कि नीतीश कुमार जी देश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जो 90 दिन से चार दीवारी से बाहर नहीं निकले हैं. सरकार का ध्यान तेजी से फैल रही कोरोना बीमारी की ओर नहीं है. सरकार का ध्यान अब चुनाव की तिथि को देखने में लगा हुआ है. तेजस्वी के अनुसार, उसी के अनुसार अब राजनीतिक गतिविधि तेज कर दी गई है. उनके अनुसार, सरकार चुनाव पर ज़्यादा ध्यान दे रही है जो ग़रीब हैं जो मज़दूर हैं, उनको पूरी तरीक़े से भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है.

तेजस्वी ने कहा कि 90 दिन हो जाने के बाद भी मुख्यमंत्री अपनी चारदीवारी से नहीं निकले हैं और इसी के विरोध में हम लोगों ने ये पोस्टर पूरे राज्य के हर जिला मुख्यालयों और ब्लॉक में लगाने का फ़ैसला किया है. उनके अनुसार राज्य में टेस्टिंग पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं.

हालांकि, तेजस्वी जब मीडिया से मुख़ातिब थे उस समय मुख्य मंत्री नीतीश कुमार अधिवेशन भवन में एसएलबीसी की बैठक में भाग ले रहे थे, लेकिन यहां भी मीडिया को सोशल डिस्टन्सिंग के बहाने दूर रखा गया था. 

वीडियो: कोरोना पर CM नीतीश कुमार ने मीडिया से बनाई दूरी




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here