- पिछले 24 घंटे में 76 मामले दर्ज किए गए हैं
- कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 हजार को पार कर गया
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है. कुछ ऐसा ही हाल दिल्ली से सटे नोएडा का भी है. नोएडा में पिछले 24 घंटे में 76 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 हजार को पार कर गया है.
पिछले 72 घंटे में किसी भी व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत नहीं हुई है, लेकिन सोमवार की सुबह 3 लोगों ने अलग-अलग बीमारी के कारण अपनी जान गंवा दी है. इन तीनों की मौत कोरोना से नहीं हुई इसलिए इनका डेथ ऑडिट किया जाएगा.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
जिले में बढ़ाई गई टेस्टिंग
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब 489 लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पताल में किया जा रहा है और 510 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं. आपको बता दें कि नोएडा डीएम के अनुसार, जिले में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है. अबतक कुल 13,644 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं. वृद्धाश्रम, अनाथालय से लेकर डिलीवरी बॉय तक की टेस्टिंग की जा रही है.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
नोएडा ने अब तक अपने सभी बॉर्डर सील कर रखे हैं. दिल्ली में बढ़ते मामलों को लेकर केवल उन्हीं गाड़ियों को आने दिया जा रहा है जिनके पास जरूरी ‘पास’ है, जिसके कारण सोमवार को भी डीएनडी पर लंबा जाम देखने को मिला.

