थप्पड़ कांड की आरोपी BJP नेता सोनाली फोगाट गिरफ्तार, तुरंत जमानत भी मिली – Haryana bjp leader sonali phogat arrested realesed later

  • सोनाली फोगाट को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिली
  • व्यापारी को थप्पड़ मारने का है आरोप

हिसार में मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी की पिटाई करने की आरोपी बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की गिरफ्तारी हुई है. हालांकि उन्हें हिसार कोर्ट से तुरंत जमानत भी मिल गई.

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट पर हरियाणा के हिसार के बालसमंद में मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह की थप्पड़ों और चप्पलों से पिटाई करने का आरोप है. इस मामले में मार्केट कमेटी के सदस्य और स्थानीय व्यापारी लंबे समय से सोनाली फोगाट की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

हिसार कोर्ट से मिली जमानत

बुधवार को सोनाली फोगाट को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें हिसार कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तुरंत जमानत मिल गई.

थप्पड़कांड का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि पांच जून को हिसार जिले के बालसमंद में टिकटॉक स्टार और नेता सोनाली फोगाट ने मार्केट कमेटी सचिव सुलतान सिंह को थप्पड़ मारा था. इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था.

पढ़ें- बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के खिलाफ सड़कों पर उतरे कर्मचारी, हुई गिरफ्तारी की मांग

इस मामले में सोनाली फोगाट की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ आंदोलन और प्रदर्शन कर रहा था. इस मामले में हरियाणा में खाप पंचायत भी हुई थी और सोनाली की गिरफ्तारी की मांग की थी.

इस मामले में सोनाली फोगाट ने कहा था कि उनके साथ अभद्रता की गई थी. सोनाली फोगाट ने कहा कि उनके बारे में गलत टिप्पणी की गई थी और इससे वे बेहद आहत थीं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here