Delhi Health Minister Satyendra jain tests positive for coronavirus – दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को कोरोना, टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को कोरोना, टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित.

नई दिल्ली:

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं. सत्येंद्र जैन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सोमवार की रात तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने पर राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. मंगलवार की सुबह उनका कोरोना टेस्ट किया गया था और तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. इसके बाद दूसरी बार उनका कोरोना टेस्ट हुआ और वह पॉजिटिव पाए गए हैं.  सोमवार को उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक गिर गया था.

यह भी पढ़ें

इससे पहले आज ही आम आदमी पार्टी की कालका जी विधानसभा से विधायक आतिशी कोरोनावायरस के चपेट में आ गई हैं. बुधवार को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी आई है. उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है. आतिशी ने बताया है कि ’16 जून को उन्होंने सर्दी खांसी के लक्षण नजर आने के बाद कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट आज 17 जून को पॉजिटिव आई है.’ फिलहाल आतिशी को कोरोना के हल्के लक्षण हैं और उन्होंने खुद को अपने घर में क्वारंटाइन कर लिया है. 

बता दें कि आतिशी कोरोना के मामलों को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ काम कर रहीं थीं. 11 जून को हेल्थ डिपार्टमेंट के एक अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद 11 जून को ही आतिशी ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर आतिशी के जल्दी ठीक होने की कामना की. उन्होंने कहा, ‘कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आतिशी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. मुझे उम्मीद है वो जल्द से जल्द स्वस्थ होकर एक बार फिर लोगों की सेवा में लग जाएंगी.’

कोरोना पॉजिटिव होने वाले सत्येंद्र जैन आम आदमी पार्टी की चौथे विधायक हैं. इससे पहले आतिशी, करोल बाग के विधायक विशेष रवि और पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. 

VIDEO: आम आदमी पार्टी के 3 विधायक हुए कोरोना संक्रमित


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here