Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ अपने फैशन से इम्प्रेस करती हैं, बल्कि इस पर खर्च की गई कीमत से भी हैरान कर देती हैं। अब इस बात में, तो कोई शक नहीं कि यह बाला लगभग अपनी हर चीज पर लाखों रुपये खर्च करती है, लेकिन कभी-कभी ये लाखों की कीमत भी इतनी ज्यादा होती है कि उसे जान हैरत में पड़ने के अलावा कोई चारा ही नहीं बच जाता है। ऐसा ही तब हुआ था, जब यह ऐक्ट्रेस अपने जेठ के जन्मदिन में शरीक होने पहुंची थी। पहले तो लोगों का ध्यान सिर्फ उनके कपड़ों पर था, लेकिन जब उनकी ईयररिंग्स की कीमत सामने आई, तो सभी जगह वह सुर्खियों में छा गईं।
चलिए पहले ड्रेस की बात करते हैं। प्रियंका ने जेठ के बर्थडे के लिए एकदम हटकर ड्रेस चुनी थी। यह ब्लैक आउटफिट शीयर मटीरियल और टूल रफल का कॉम्बिनेशन थी। वहीं इसकी लेंथ अपर थाई पोर्शन तक थी। इस ड्रेस में प्रियंका सही मायनों में फैशनिस्टा नजर आ रही थीं।
प्रियंका के एक्सपेंसिव ईयररिंग्स
जब पर्स की आड़ लेकर oops मोमेंट का शिकार होने से बचीं प्रियंका चोपड़ा
ऐक्ट्रेस ने अपने बालों को क्लासिक वेवी लुक दिया था, और उसे साइड से क्लिप किया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हाई हील्स पहनी थी, जो उनके लेग्स को फ्लॉन्ट करने में मदद करती दिखी थी। प्रियंका ने अपने मेकअप को नैचरल टोन का रखते हुए आईज को आईलाइनर से और पाउट को बोल्ड डार्क लिपस्टिक शेड से हाईलाइट किया था।
अब बात करें उनकी ईयररिंग्स की, तो देखने में सिंपल लेकिन ऐलिगेंट लगने वाली इन ईयररिंग्स को गोल्ड बेस पर बनाया गया था। इन थ्री ड्रॉप इलॉन्गेटिड चेन लिंक ईयररिंग्स में एंड पोर्शन पर कई डायमंड्स लगाए गए थे। इन्हें वॉल्टर फेथ जूलरी कलेक्शन से लिया गया था।
प्रियंका के ईयररिंग्स की कीमत
प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग कलीरों छिपी है उनकी पूरी लव स्टोरी, देखिए PHOTOS
इन लाइट वेट लेकिन गॉरजस लुकिंग ईयररिंग्स के लिए प्रियंका ने लाखों रुपये खर्च किए थे। अमेरिकी डॉलर्स में इनकी कीमत 12,650 थी, जिसे अगर भारतीय मुद्रा में कंवर्ट किया जाए, तो यह राशि करीब 9 लाख 64 हजार होती है। इतनी कीमत में आप कोई अच्छी सी कार आराम से ले सकते हैं।
Source link


