Spain removed emergency situation, plan to open UK lockdown | स्पेन और इंग्लैंड से आ रही राहत भरी खबर, जीवन सामान्य करने के उठ रहे कदम

नई दिल्‍ली: स्पेन ने रविवार को COVID-19 महामारी के कारण लगाई गई आपातकाल की स्थिति (Spain state of emergency) को हटा दिया है. साथ ही यूरोप (Euorope) के अधिकांश देशों के आगंतुकों के लिए भी अपनी सीमाओं को फिर से खोल दिया है. इतना ही नहीं स्‍पेन ने ब्रिटिश पर्यटकों को बिना क्‍वारंटीन में जाए अपने देश आने की अनुमति दे दी है.

बीबीसी ने बताया कि कोरोना वायरस प्रसार को रोकने के लिए स्‍पेन तीन महीने तक यूरोप के सबसे मुश्किल लॉकडाउन में रहा है. 

यहां आपातकाल की स्थिति 14 मार्च को लगाई गई थी और इसके बाद कई हफ्तों तक लोग बाहर नहीं निकल सके थे. 

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में हुई इस अनूठे तरीके से तलाक केस की सुनवाई, देश में पहली बार हुआ ऐसा

बता दें कि स्पेन (Spain) आमतौर पर सालाना 80 मिलियन पर्यटकों को आकर्षित करता है. देश का पर्यटन यहां की जीडीपी में 12 प्रतिशत से अधिक योगदान देता है. 

अपने देश की सीमाओं को खोलते हुए स्‍पेन ने कहा है कि आगंतुकों का हवाई अड्डे पर तापमान चैक किया जाएगा.

UK में लॉकडाउन में ढील देने की तैयारी 
उधर ब्रिटेन में सोशल डिस्‍टेंसिंग के लिए दो मीटर के नियम की समीक्षा करने के बाद, देश के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा है कि सरकार जल्द ही लॉकडाउन में ढील देने की योजना का खुलासा करेगी.

देश में कोरोना वायरस के व्यापक प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन किया गया था. इस घातक वायरस से ब्रिटेन में 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

हैंकॉक ने एक स्‍थानीय साक्षात्‍कार में कहा, ‘हम योजना में एक और नया कदम उठाने की तैयारी में हैं. जुलाई के शुरू में हम राष्ट्रीय लॉकडाउन में ढील देने के लिए कुछ  उपायों और विवरणों की घोषणा करेंगे.’ 

बदल सकता है सोशल डिस्‍टेंसिंग का नियम 
नियोक्ताओं की मदद के लिए यूके में दो मीटर के सोशल डिस्टेंसिंग (UK Social Distancing) के नियम को बदला जा सकता है, इस बारे में हैंकॉक ने कहा, ‘मुझे इस बारे में बहुत उम्मीद है कि हम कर सकते हैं.’

उन्‍होंने आगे कहा, ‘जाहिर है, दो-मीटर नियम के साथ समस्याएं हैं, लेकिन देश के लिए एक वायरस और चुनौती है. ऐसे में सभी देशों के लिए जरूरी है कि जितना संभव हो उतना सामान्य जीवन फिर से प्राप्त किया जाए.’

हैंकॉक ने यह भी कहा है कि ऐसी संभावना है कि लोगों को पब, क्‍लब जैसे सामाजिक स्थानों में प्रवेश करने से पहले अपना विवरण दर्ज करना पड़ सकता है.

बता दें कि नियमों में ढील की यह घोषणा 04 जुलाई को होने की उम्मीद है. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here