Monsoon will knock in Delhi in two days: IMD

दिल्ली में अगले दो दिनों में मानसून देगा दस्तक : मौसम विभाग

IMD ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों में मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

खास बातें

  • दिल्ली में अगले दो दिनों में मानसून के दस्तक देने की उम्मीद
  • कुछ इलाकों में बुधवार और गुरुवार को बारिश होने का पुर्वानुमान लगाया
  • राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के पहुंचने की संभावना है.

नई दिल्ली:

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों में मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है. IMD ने दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार और गुरुवार को बारिश होने का पुर्वानुमान लगाया है. मौसम विभाग ने कहा, ‘मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं और आने वाले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के बाकी बचे इलाकों, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के अधिकतर हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के पहुंचने की संभावना है.

यह भी पढ़ें

सामान्य तौर पर मानसून दिल्ली 27 जून को पहुंचता है. मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि समय से पहले मानसून के दिल्ली पहुंचने के लिए चक्रवाती प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है जो दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 19-20 जून को बना और मानसून के आगे बढ़ने में मदद की.

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 37 डिग्री दर्ज किया गया. दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 63 से 86 प्रतिशत के बीच रहा है. अगले तीन दिन में दिल्ली में बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास बना रहेगा.

VIDEO: मानसून दे रहा किसानों का साथ, खरीफ सीजन में रिकॉर्ड बुआई

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here