इंडिया से लेकर अमेरिका तक ‘बैड सालसा’ का बोलबाला! जानें कैसे शुरू हुआ सफर – Bad salsa sumant and sonali talks about their journey americas got talent fame tmove

भारत एक ऐसा देश है जहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और इस बात को एक बात फिर सच साबित किया है कोलकाता के सुमंत मरोजु और सोनाली मजूमदार की जोड़ी ने. साल 2012 में इंडियाज गॉट टैलेंट के विनर बनने के बाद इनके स्पेशल ‘बैड सालसा’ डांस फॉर्म ने एक बार फिर 2020 में अमेरिकाज गॉट टैलेंट के मंच पर भी अपना जादू दिखाकर सबको कर दिया सरप्राइज. आज तक से खास बातचीत में सुमंत और सोनाली ने बताया कैसे बने वो जजेस के फेवरेट.

सुमंत और सोनाली को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

जी हां, इतने बड़े शो अमेरिकाज गॉट टैलेंट में हमें ऑडिशन परफॉर्मेंस देने का मौका मिला. हमें जब पता चला कि हम ऑडिशन के पहले राउंड के लिए परफॉर्म करने वाले हैं तो हमे प्रेशर तो था लेकिन हम कॉन्फिडेंट भी थे. वहां जाते ही दो दिनों के अंदर हमने शूट भी कर लिया था वहां के लोग बहुत अच्छे थे. जिन्होंने हमारा बहुत ख्याल रखा. हमें बिल्कुल भी अलग या नर्वस नहीं होने दिया. जजेस से लेकर टीम मेंबर्स तक सब हेल्पफुल थे. हम बहुत खुश है कि हम इतने बड़े मंच में जाकर परफॉर्म करके आए. हमें इतना पोजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. ग्लोबली हमें ऑडियंस ने पसंद किया, मुझे लगता है शायद इसी दिन के लिए हम लोग आठ साल से मेहनत कर रहे थे.

करीना कपूर ने बड़ी बहन करिश्मा को किया बर्थडे विश, बताया दूसरी मां

इंडिया को इतने बड़े मंच पर रिप्रेजेंट करने का मौका मिला

बहुत अच्छा लग रहा है कि हम इंडिया को विश्व स्तर पर रिप्रेजेंट कर रहे हैं. वहां पर जो ऑडियंस का रिस्पॉन्स मिला हमने सोचा ये नहीं था. हमे बहुत अच्छा लगा जब जजेस और वहां की सारी ऑडियंस ने हमें स्टैंडिंग ओवेशन दिया. हमारा सपना था हम इतने बड़े मंच अमेरिकाज गॉट टैलेंट में जाकर परफॉर्म करें अब वो सपना पूरा हुआ है इसलिए हम जमकर मेहनत कर रहे हैं.

कोलकाता से सारी दुनिया घूमने तक का सफर पर सुमंत और सोनाली ने क्या कहा?

ये सफर सही मायने में साल 2012 में शुरू हुआ था. जब हमारे मेंटर बिवास सर ने हम दोनों पर अपना विश्वास जताया और हमे डांस सिखाया. इंडियाज गॉट टैलेंट के सीजन 4 में हमें जगह मिली और हम विनर बनने में कामयाब रहे. हमने रियलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट 2012 जीता. इंडियन ऑडियंस ने हमें प्यार दिया. और उसके बाद से अब तक हम दोनों अपने डांस (बैड सालसा) के मध्यम से 30 देशों में जाकर इंडिया को रिप्रजेंट कर चुके हैं और हर जगह हमें प्यार मिला.

अपने ग्रुप का नाम ‘बैड सालसा’ रखना कैसे आया आपके दिमाग में ?

दरअसल बिवास अकेडमी ऑफ़ डांस हमारे सर के नाम पर ही हमारे ग्रुप का नाम भी है जिसे हम शॉर्ट में बैड सालसा कहते हैं. हमारा डांस भी कुछ इस तरह का है. सालसा में आपने ऐसे मूव्स पहले किसी डांसर को करते हुए नहीं देखे होंगे. इसीलिए इंडिया में और देश के बहार भी कई जगह के रियलिटी शो में भी हमारे डांस को खूब पसंद किया गया. हम इस बात पर गर्व करते हैं हमें अपने टैलेंट को सबके सामने दिखने का मौका मिला. अब चुनौती बड़ी है अच्छे से अच्छा परफॉर्म करने की. क्योंकि अब हमे ग्लोबल ऑडियंस देख रही है तो जिम्मेदारी भी ज्यादा बढ़ जाती है.

माइकल जैक्सन के मून वॉक की दीवानी है दुनिया, ये हैं टॉप परफॉर्मेंस

एक दूसरे पर है भरोषा इसीलिए खतरनाक स्टंट कर लेते हैं

ये जोड़ी हमारे सर बिवास सर ने बनाई थी जो हमारी स्टैंथ हैं. मैं तो छोटी थी जब सर के पास आई थी अभी मैं 15 साल की हूं. तब से मैं अपने सर के साथ ही उनकी अकादमी गुरुकुल में रहती हूं. हम लगातार अपने परफॉरमेंस में कुछ न कुछ नया दिखने की कोशिश करते रहते हैं और सुमंत और मेरी डांस के लिए समझ एक जैसी ही है. इसीलिए हम इतने मुश्किल स्टंट साथ कर पाते हैं.

साल 2012 में इंडियाज गॉट टैलेंट जीतने के बाद हम मुंबई आ गए थे और सर के ही गुरुकुल में रहते हैं और यही से पढ़ाई और डांस दोनों कर रहे हैं. बहुत छोटी उम्र से मैं सर के पास डांस सीख रही हूं और सर ने ही मेरी और सुमंत की जोड़ी को बनाया तब से हम साथ डांस कर रहे हैं.

सुमंत ने कहा इसके लिए फिजिकल फिटनेस जरूरी है और सर इस बात का ख्याल रखते हैं कि किसी भी तरह स्टंट करते वक़्त हमे चोट ना आये. और हम इसके लिए जमकर अभ्यास भी करते हैं. ये सब हार्ड वर्क और सर के मोटिवेशन की वजह से हो पाता है और हर बार हम कुछ नया कर पाते हैं जो शायद पहले इस डांस में नहीं देखने को मिला है.

अमेरिकाज गॉट टैलेंट में क्या इस बार कप्टीशन कड़ा होगा

सोनाली ने कहा- मुझे ऐसा लगता है हमारे जैसा कोई नहीं है और हम ही जीतेंगे. लेकिन ये सच है जब मैं सर के पास आई थी और इंडियाज गॉट टैलेंट में मैंने परफॉर्म किया था तो मैं सिर्फ 6 साल की थी. मुझे ये रियलिटी शो क्या होता है नहीं पता था लेकिन अब मैं बड़ी हो चुकी हूं और अपनी जिम्मेदारी भी अच्छी तरह से समझती हूं. पहले मुझे अमेरिकाज गॉट टैलेंट के मंच पर डांस करने के बारे में सोचने पर भी डर लगा. लेकिन हमारे सर के मोटिवेशन की वजह से हम कामयाब रहे और हमने ऑडिशन राउंड में अच्छा डांस किया अब हमें और भी ज्यादा मेहनत करती है आगे के राउंड जीतने के लिए.

फ़िलहाल लॉकडाउन में गुरुकुल में कर रहे हैं अपना परफॉर्मेंस शूट

लॉकडाउन की वजह से हम कुछ कर भी नहीं सकते, नहीं तो अब तक हमारे कई परफॉर्मेंस हो चुके होते. हम पालघर में अपनी अकेडमी गुरुकुल में ही फिलहाल रिहर्सल शूट कर रहे हैं ताकि रिकॉर्ड के रहने से परफॉर्मेंस आगे मदद मिल सके. कहा जा रहा था कि अमेरिकाज गॉट टैलेंट के आगे के राउंड जैसे ‘कालिंग राउंड’ को लाइव दिखाया जायेगा तो अभी उसकी ही तैयारी चल रही है.

अभी हमने कोई गाना तो अगले राउंड के लिए नहीं चुना है लेकिन जो भी होगा हमारी इंडियन फिल्मों से ही होगा. जैसे पिछली बार हमने फटा पोस्टर फिल्म के गाने पर परफॉर्म किया था. जो काफी पसंद किया गया. हमारे सर भी हिंदी गानों को ही प्राथमिकता देते हैं जिससे हमारी पहचान है.

अब डांस के इस रणक्षेत्र में अगला पड़ाव क्या होगा दोनों का ?

हमें बस अपने देश का नाम रोशन करना है और बड़े होकर एक अच्छा डांसर बनना है ताकि हमारी प्रतिभा ज्यादा लोगों तक पहुंच पाए और अच्छे टैलेंट को मौका मिल सके. बस इसके लिए ही हम लोग हार्डवर्क कर रहे हैं. आगे चल कर हमें डांसिंग स्टार बनना है. मुझे माधुरी मैम का डांस अच्छा लगता है झलक दिखला जा में माधुरी जी मेरी जज थी वो मेरे लिए प्रेरणा है.

आपको बता दें कि सुमंत और सोनाली साल 2012 में इंडियाज गॉट टैलेंट के विनर रह चुके हैं और साल 2013 में झलक दिखल जा में ये 3rd पोजीशन जीतने में कामयाब रहे थे. इसके आलावा ब्रिटैन गॉट टैलेंट और अब अमेरिकाज गॉट टैलेंट तक का सफर तय कर चुके हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here