दिल्ली दौरे की तैयारी में तमिलनाडु के सीएम विजय, पीएम मोदी और अमित शाह से हो सकती है मुलाकात

Tamil Nadu में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay एक बार फिर चर्चा में रहे। सचिवालय में अपने कार्यालय से बाहर निकलने के बाद उन्होंने परिसर स्थित मंदिर में दर्शन किए। खास बात यह रही कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने बैटरी व्हीकल का इस्तेमाल किया।इसी बीच मुख्यमंत्री विजय के पहले दिल्ली दौरे को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम विजय अगले हफ्ते New Delhi पहुंच सकते हैं, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री Narendra Modi से होने की संभावना है। इसके अलावा वह केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah समेत कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।बता दें कि विजय ने 10 मई को टीवीके की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय में उनकी पूरी टीम ने अब कार्यभार संभाल लिया है, जिसके बाद दिल्ली दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं।राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अभी तक मुख्यमंत्री विजय और प्रधानमंत्री मोदी की औपचारिक मुलाकात सामने नहीं आई है। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi शामिल हुए थे।सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री विजय अपने पहले दिल्ली दौरे के दौरान Jawaharlal Nehru University भी जा सकते हैं। यहां वे बहुप्रतीक्षित तिरुवल्लुवर प्रतिमा का उद्घाटन कर सकते

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here