पेट्रोलियम मंत्री का पलटवार, बोले-कांग्रेस RGF में भेजती थी पैसे, हम गरीबों के खाते में – Petrol diesel hike union petroleum minister dharmendra pradhan reply to sonia gandhi

  • धर्मेंद्र प्रधान ने दिया सोनिया गांधी को जवाब
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सियासत तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर हमलावर है. इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जवाब दिया है. पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने बिना बिचौलियों के करोड़ों रुपया संकट के समय में गरीब परिवारों के अकाउंट में सीधा पहुंचाया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संस्कार गरीबों का पैसा दूसरी जगह डीबीटी कराने का है. कांग्रेस तो अपने पारिवारिक दामाद रॉबर्ट वाड्रा और राजीव गांधी फाउंडेशन के खाते में डीबीटी करती थी. मोदी सरकार गरीबों के अकाउंट में डीबीटी कराती है.

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस को पीढ़ी दर पीढ़ी देश संभालने का मौका मिला था, लेकिन पार्टी ने क्या किया, ये जनता अच्छे से जानती है. लॉकडाउन की वजह से अप्रैल और मई में पेट्रोल और डीजल की डिमांड लगभग 70 फीसदी कम हो गई थी. जून में आर्थिक हलचल बढ़ने के साथ धीरे-धीरे मांग वापस आ रही है.

सोनिया का केंद्र पर हमला- तेल की कीमतें बढ़ाकर जनता से जबरन वसूले 18 लाख करोड़

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जब घर परिवार में संकट आता है तो व्यक्ति बड़े धैर्य से आर्थिक संसाधनों का प्रबंधन करता है. भविष्य की चुनौतियों से निपटने की भी तैयारी की जाती है, तेल की कीमतों में वृद्धि को इसी नजरिए से देखना चाहिए.

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने पूरे देश में प्रदर्शन किया. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पेट्रोल-डीजल पर 12 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर मोदी सरकार ने 18 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त वसूले हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here