kiara advani trolled for her dress: स्टाइलिश ड्रेस पहनने के बावजूद, जब कियारा आडवाणी इस वजह से हो गई थीं बुरी तरह ट्रोल – when kiara advani was trolled for wearing a copied dress during one of her movie promotion

ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने क्लोद्स का सिलेक्शन हमेशा ऐसा करती हैं कि उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ती हुई सी लगती है। हालांकि, एक बार उनके कपड़ों का सिलेक्शन उनकी ट्रोलिंग की वजह बन गया था।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

कियारा आडवाणी अपने डेब्यू के टाइम से ही फैशन के मामले में हमेशा टॉप क्लास रही हैं। इस वजह से इस बाला को काफी कवरेज भी मिलता है और लड़कियां भी उनके स्टाइल स्टेटमेंट को फॉलो करती हैं। हालांकि, कभी-कभी अंजाने में इस अदाकारा से भी ऐसी भूल हो जाती है, जिससे उन्हें तारीफ की जगह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ जाता है।

ऐसा ही कुछ तब हुआ था, जब कियारा अपनी एक फिल्म के प्रमोशन में जुटी थीं। इस दौरान उन्होंने वाइट कलर का क्रॉप टॉप और जैकेट पहनी थी। इसके साथ वेस्ट फिट स्कर्ट थी, जिसमें नीचे की ओर एक थाई हाई स्लिट और बाकी नी हाई स्लिट्स थीं। यह पूरी आउटफिट की स्टाइल को कई गुना बढ़ाती दिख रही थीं। इस आउटफिट में कियारा भी काफी प्रिटी नजर आ रही थीं।

हालांकि, तस्वीरें सामने आते ही, एक इंस्टाग्राम पेज ने इसे हाईलाइट करने में समय नहीं लगाया कि कियारा आडवाणी की ड्रेस असल में दूसरे ब्रैंड की कॉपी है। इस बाला ने जो आउटफिट पहनी थी वह Purple Paisley ब्रैंड की थी। बिल्कुल ऐसी ही ड्रेस में कियारा की अपीयरेंस से पहले ऐक्ट्रेस रोजलीन सांचेज को देखा गया था।

रोजलीन ने जो ड्रेस पहनी थी, वह Thurley ब्रैंड के रिजॉर्ट कलेक्शन 18/19 में से ली गई थी। इस हॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की थीं। इन्हीं तस्वीरों और कियारा के फोटोज को कंपेयर करते हुए लोगों ने ड्रेस की ट्रोलिंग करना शुरू कर दी थी। लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा था कि ‘कॉपी तो फर्स्ट क्लास है’। इस ट्रोलिंग से हाल ये हुआ कि कॉपी करने वाले ब्रैंड को अपने इंस्टाग्राम पेज के कॉमेंट्स तक बंद कर देने पड़े थे।

जब जाह्नवी कपूर को ‘गंदी कॉपी’ के लिए लोगों ने किया था जबरदस्त ट्रोल

  • जब जाह्नवी कपूर को 'गंदी कॉपी' के लिए लोगों ने किया था जबरदस्त ट्रोल

    जाह्नवी कपूर अपने स्टाइल के लिए तब से पॉप्युलर हैं, जब वह सिर्फ स्टार किड हुआ करती थीं। ग्लैमरस से लेकर सिंपल लुकिंग क्लोद्स तक में उनके पास ऐसा शानदार कलेक्शन है कि हर लड़की उन्हें अपनी वॉरड्रोब का हिस्सा बनाना चाहेगी। हालांकि, कई बार यह फैशन लवर सिलेब इसी चीज के कारण ट्रोलिंग का भी शिकार बन जाती है। ऐसा ही तब हुआ था, जब जाह्नवी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई थी, जिसमें उनके कपड़े एक फेमस ब्रैंड की ड्रेस से मिलते-जुलते दिखे थे।

  • फोटोशूट से जुड़ा है पूरा किस्सा

    दरअसल, यह पूरा मामला एक फोटोशूट से जुड़ा हुआ है। इसमें जाह्नवी हटकर अंदाज में नजर आई थीं। इन पिक्स में से एक में उन्होंने इलेक्ट्रिक ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी।

  • काफी शानदार दिख रही थीं जाह्नवी

    इस वाइट बेस्ड ब्लू होलोग्राम ड्रेस को मुंबई बेस्ड डिजाइनर लेबल Purple Paisley ने डिजाइन किया था। इस शॉर्ट ड्रेस में यह स्टाइलिश सिलेब्रिटी काफी शानदार लग रही थी।

  • जाह्नवी ने पहनी 'कॉपी' की हुई ड्रेस

    हालांकि, इस फोटो के सामने आते ही जाह्नवी के कपड़ों पर सवाल उठना भी शुरू हो गए। एक इंस्टाग्राम पेज ने इस बात को हाईलाइट किया कि इस अदाकारा ने फोटोशूट में जो ड्रेस पहनी थी, वह Balmain ब्रैंड की आउटफिट की कॉपी थी। इसका सबूत देते हुए उन्होंने ‘असली’ ड्रेस की तस्वीर भी पोस्ट की।

  • लोगों ने किया ट्रोल

    इस पोस्ट के सामने आते ही लोगों ने जाह्नवी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने अदाकारा के कपड़ों को ‘गंदी कॉपी’, ‘सस्ती कॉपी’ जैसी चीजें बुलाना शुरू कर दिया। इस वजह से यह चीज सुर्खियों में भी छा गई। हालांकि, इस मुद्दे पर ऐक्ट्रेस की ओर से कभी भी रिऐक्शन नहीं दिया गया।

Web Title when kiara advani was trolled for wearing a copied dress during one of her movie promotion(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here