छत्तीसगढ़: बैरिकेट्स तोड़कर गांव वालों ने DM ऑफिस पर बोला धावा, देखें Video | bijapur – News in Hindi

छत्तीसगढ़: बैरिकेट्स तोड़कर गांव वालों ने DM ऑफिस पर बोला धावा, देखें Video

कलेक्टर ने गांव वालों का आश्वासन दिया है कि दो दिनों के भीतर इन सभी लोगों को नकद भुगतान कर दिया जाएगा.

मामला छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित डीएम ऑफिस (DM Office) का है. दरअसल, लगभग 50 गांव के निवासी अपनी मांगों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे.

बीजापुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक भीड़ जबरदस्ती कलेक्टर कार्यालय में घुस गई. इस दौरान सुरक्षा में खड़े पुलिसकर्मियों ने भीड़ को रोकने की काफी कोशिश की पर कोई सुनने को तैयार नहीं था. ऐसे मे प्रचंड भीड़ के सामने पुलिस बेबश और लाचार दिखी. इसके साथ ही सैकड़ों लोगों की भीड़ ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और शोर मचाते हुए डीएम ऑफिस में घुस गए. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत तेजी से वायरस हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, मामला छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित डीएम ऑफिस (DM Office) का है. दरअसल, लगभग 50 गांव के निवासी अपनी मांगों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे. कहा जा रहा है कि अपनी मांगो को लेकर चेरपाल गांव से 25 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने के बाद ये लोग डीएम कार्यालय के पास पहुंच थे.

गांव वाले बैरिकेट्स को तोड़ते हुए डीएम कार्यालय में प्रवेश कर गए
जैसे ही भीड़ डीएम कार्यालय के पास पहुंची तो वहां पर पहले से भारी संख्या में पुलिसकर्मी बैरिकेट्स लगाकर खड़े थे. लेकिन भीड़ के सामने उनकी एक न चली. और गांव वाले बैरिकेट्स को तोड़ते हुए डीएम कार्यालय में प्रवेश कर गए. इनकी मांगों में तेंदू पत्ते के संग्रह के लिए नकद भुगतान भी शामिल है.

सभी लोगों को नकद भुगतान कर दिया जाएगा
वहीं, कलेक्टर ने गांव वालों का आश्वासन दिया है कि दो दिनों के भीतर इन सभी लोगों को नकद भुगतान कर दिया जाएगा. जबिक प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम फिर से विरोध प्रदर्शन करेंगे.

 

First published: June 30, 2020, 7:10 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here