भोपाल में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित मुख्यमंत्री मोहन यादव हुए शामिल

भोपाल में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल हुए। पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जनसमूह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदयात्रा में उमड़ी भीड़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके द्वारा अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।पदयात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य और सांसद वीडी शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here