priyanka chopra gift from mother in law: प्रियंका चोपड़ा को शादी में अपनी सास से तोहफे में मिला था लाखों का यह गहना – priyanka chopra had received diamond earrings worth around 60 lakhs from her mother in law denise miller jonas

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अपने सास-ससुर से काफी बनती है। शादी फिक्स होने से लेकर उसके एक साल से ज्यादा हो जाने के बाद भी वह अपने इन-लॉज की लाडली बनी हुई हैं। वैसे प्रियंका के लिए इस प्यार का सबूत तब भी सामने आया था, जब रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि ऐक्ट्रेस को अपनी सास से बेहद कीमती गहना तोहफे में मिला है।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर में बेहद ग्रैंड वेडिंग की थी। इस शादी के हर लम्हे को परफेक्ट बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। दूल्हा और दुल्हन के कपड़े तक लाखों रुपये के थे। अब जब इतना पैसा खर्च हो रहा हो, तो भला तोहफे सस्ते कैसे हो सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो पीसी को शादी में अपनी सास से स्पेशल गहना मिला था, जिसे हाथ से तैयार किया गया था और इसकी कीमत इतनी थी कि कोई उसमें घर तक खरीद ले।

बताया जाता है कि प्रियंका चोपड़ा को उनकी सास डेनिस मिलर जोनस से डायमंड के ईयररिंग्स मिले थे। इन्हें Van Cleef & Arpels से लिया गया गया था। स्नोफ्लेक ईयररिंग्स को गोल्ड बेस पर तैयार किया गया था और इनमें करीब 170 हीरे लगाए गए थे। स्नो फ्लैक्स से इंस्पायर्ड इन ईयररिंग्स को परफेक्ट बनाने के लिए डायमंड्स को राउंड शेप में काटा गया था।

NBT

प्रियंका को सास से मिले ये ईयररिंग्स

प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को लेने का है मन? लोन लेने के लिए तैयार हो जाएं

इन ईयररिंग्स की कॉस्ट ऑफिशल वेबसाइट पर 79,500 अमेरिकी डॉलर्स लिखी गई थी। इसे अगर भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट किया जाए, तो यह प्राइस करीब 60 लाख रुपये होती है। अब भई जब कोई हॉलिवुड के सबसे फेमस सिंगर्स में से एक की मां हो और प्रियंका चोपड़ा जैसी बहू मिले, तो उसके लिए इतना महंगा तोहफा लेना तो शायद बनता ही है।

NBT

प्रियंका के महंगे ईयररिंग्स

वैसे इस बात में कोई शक नहीं कि प्रियंका चोपड़ा को उनके सास-ससुर काफी पसंद करते हैं। इस बात को वह तस्वीरों के जरिए भी अपने इंस्टाग्राम पेजों पर कई बार जाहिर करते दिखाई दे चुके हैं।

डायमंड ज्वेलरी की दीवानी हैं प्रियंका चोपड़ा

  • डायमंड ज्वेलरी की दीवानी हैं प्रियंका चोपड़ा

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अभी तक तो अपने ड्रेसिंग स्टाइल से ही अच्छे-अच्छों को घाट-घाट का पानी पिलाती आई हैं। लेकिन अब लगता है कि उनकी इस लिस्ट में स्टेटमेंट-मेकिंग असेम्बल ज्वैलरी कलेक्शन भी सभी पर भारी पड़ने वाला है। जी हां, अपने फैशन स्टाइल से सभी को मात देने वाली पीसी अभी तक तो अपने शानदार सिल्हूटों से ही हमारा दिल जीत रही रही थीं, लेकिन अब प्रियंका का ज्वेलरी कलेक्शन देख हमारी तो बोलती ही बंद हो गई। आम लड़कियों की तरह प्रियंका को भी हीरों से बनी ज्वेलरी से खासा लगाव है, तभी तो अभिनेत्री छोटे से छोटे और बड़े से बड़े स्टेटमेंट हार और इयरिंग्स पहने हुए नजर आ जाती हैं। आज हम आपको उनका कुछ ऐसा ही खास कलेक्शन दिखने जा रहे हैं।

  • ड्रापडाउन इयरिंग्स

    कान्स फिल्म फेस्टिवल इवेंट के बाद एक पार्टी अटेंड करने पहुंचीं करने प्रियंका इस दौरान Chopard की डिज़ाइन की हुई डायमंड ड्रापडाउन इयरिंग्स पहने नजर आईं। प्रियंका के इन डायमंड इयरिंग्स हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

  • डायमंड चेन एंड मैचिंग इयररिंग्स

    74वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के दौरान प्रियंका उस समय चर्चा का विषय बन गई जब वह गोल्डन V शेप लॉन्ग गाउन के साथ लॉरेन श्वार्ट्ज के डिज़ाइन किए हुए डायमंड चेन और मैचिंग इयररिंग्स पहनकर पहुंचीं।

  • डायमंड नेकपीस एंड इयररिंग्स

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा का डेब्यू उस समय सभी पर भारी पड़ गया, जब वह अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका ने Chopard लेबल के डायमंड नेकपीस एंड इयररिंग्स पहने थे जिस पर स्कैलप्ड डिज़ाइन बना हुआ था।

  • लक्ज़री फिंगर रिंग्स

    2019 के ब्यूटीकॉन इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने वाइट पैंट -सूट के साथ अपने हाथों में पांच फिंगर रिंग को पहना हुआ था जिसे एक बार फिर फेमस ज्वेलरी डिज़ाइनर बुल्गारी ने डिज़ाइन किया था। उनके हाथों में पड़ी सारी रिंग्स इतनी स्टाइलिश थीं, जिनकी कीमत करीब 7 मिलियन अमरीकी डॉलर से ज्यादा थी!

  • navel रिंग्स

    साल 2020 के ग्रैमी अवॉर्ड में जहां प्रियंका चोपड़ा को अपने लुक के लिए दुनिया भर के ताने सुनने पड़े, वहीं उनके ज्वेलरी कलेक्शन ने इस दौरान सभी का दिल जीत लिया। प्रियंका की ड्रेस को कम्पलीट करते हुए उनके हाथ में एक हीरे की अंगूठी भी थी, जो हर किसी को खूब भा रही थी।

Web Title priyanka chopra had received diamond earrings worth around 60 lakhs from her mother in law denise miller jonas(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here