Priyanka Chopra: जब प्रियंका चोपड़ा की हद से महंगी ड्रेस नहीं, 22 करोड़ के इयरिंग्स और 24 करोड़ की रिंग्स बनी थीं चर्चा का विषय – priyanka chopra wore rs 22 crore earrings

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार होने के साथ-साथ एक फैशन आइकॉन भी हैं, जो अपने ड्रेसिंग स्टाइल से लाखों दिलों पर राज करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक बार रेड कार्पेट पर प्रियंका इतने महंगे इयरिंग्स और रिंग्स पहनकर चली गई थीं जो देखते ही देखते दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गए।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से लेकर हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार बनने तक, उन्होंने हमेशा अपनी बहुमुखी प्रतिभा से यह साबित किया है कि उनकी जैसी कोई और नहीं। अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अपने कमाल के ड्रेसिंग सेंस को लेकर जाने जानी वाली प्रियंका कभी भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट से एक्सपेरिमेंट करने से नहीं कतरातीं। यही एक वजह है कि मेट गाला इवेंट से लेकर ग्रैमी अवॉर्ड्स तक, उन्होंने हर बार अपने शानदार लुक्स के साथ सुर्खियां बटोरी हैं।

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा जो कुछ भी पहनती हैं उसमें कमाल की नजर आती हैं। मेट गाला इवेंट में ‘मैड हैटर’ तरीके से अपने लुक को फ्लॉन्ट करने वाली प्रियंका ने घुंघराले हेअरस्टाइल, स्फटिक हेडगियर और स्टाइलिश झुमके के साथ जिस तरह अपने लुक को स्टाइल किया, वह हर किसी के लिए काफी हैरान करने वाला था। ऐसा ही कुछ हमें अभिनेत्री के ऑस्कर अवॉर्ड्स डेब्यू के दौरान भी देखने को मिला। जहां वाइट शीर स्ट्रैपलेस गाउन के साथ लगभग उन्होंने 50 करोड़ रुपए की ज्वेलरी पहनकर हर किसी को चौंका दिया था। ना ना ना… 25 नहीं 71 साल की हैं ये मोहतरमा, 4000 करोड़ से ज्यादा की दौलत की हैं मालकिन

NBT

साल 2016 में अपने ऑस्कर अवॉर्ड्स की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा इस दौरान फेमस लेबनानी फैशन डिजाइनर ज़ुहैर मुराद के डिज़ाइन किए हुए वाइट शीर स्ट्रैपलेस लॉन्ग टेल गाउन में नजर आई थीं, जिसके साथ सटल मेकअप, न्यूड लिप्स और मिडिल पार्टेड पोनी टेल हेयर्स और स्टाइलिश एक्ससेरीज से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया। पूर्व मिस वर्ल्ड ने भले ही अपने पारदर्शी सफेद गाउन के साथ सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा हो लेकिन असली ग्लिट्ज और ग्लैमर उनके कानों और उंगलियों में लटका हुआ था।

NBT

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका ने इस बड़े इवेंट के लिए लोरेन श्वार्ट्ज के डिज़ाइन किए हुए 50 कैरेट के डायमंड इयरिंग्स पहने हुए थे जिनकी 3.2 मिलियन डॉलर और भारतीय करेंसी के हिसाब से तकरीबन 21.22 करोड़ रुपए हैं। वहीं, बात करें उनके हाथों में पड़ी रिंग्स की तो उन्होंने अपनी अलग-अलग उंगलियों में 22 कैरेट हीरे की अंगूठी पहनी हुई थीं जिनकी कीमत 22 मिलियन यानी 23.18 करोड़ रुपए के करीब थी।

NBT

इसके अलावा हाथ की उंगली में $10,000 की 10-कैरेट हीरे की भी अंगूठी थी, जिसकी तक़रीबन कीमत 5.7 करोड़ रुपए है। यही नहीं, प्रियंका ने 8,000 डॉलर की एक डायमंड बाईपास रिंग भी पहनी थी जिसकी कीमत 2.04 करोड़ रुपए है। उनके आभूषणों की कुल राशि लगभग 8 मिलियन डॉलर है, जिनकी भारतीय कीमत 54 करोड़ रुपए के आसपास है। प्रियंका चोपड़ा को शादी में अपनी सास से तोहफे में मिला था लाखों का यह गहना

NBT

खैर, जो भी हो प्रियंका चोपड़ा का ज्वेलरी कलेक्शन भी उन्हीं की तरह काफी स्टाइलिश है। वैसे आपका प्रियंका की इस ओवरऑल ज्वेलरी को देखकर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Web Title priyanka chopra wore rs 22 crore earrings(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here