मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सरकार की बागडोर थामी थी, लेकिन कोरोना काल में पूरा मंत्रिमंडल नहीं बना. शिवराज कैबिनेट का आज विस्तार शुरू हो गया है. आज 28 मंत्री शपथ लेंगे. इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया कोटे से 11 मंत्री भी होंगे.
सबसे पहले गोपाल भार्गव ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद हरसूद सीट से विधायक विजय शाह ने शपथ ली. मल्हारगढ़ से विधायक जगदीश देवड़ा ने ली शपथ लिया. ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोटे से पूर्व विधायक बिसाहू लाल सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह ने शपथ ली.
सुमावली सीट से पूर्व विधायक एंदल सिंह कसाना ने विधायक पद की शपथ ली. इन्हें दिग्विजय सिंह का करीबी बताया जाता था. मंत्री पद नहीं मिल पाने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी.


