MP: ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे से मंत्री बनने वाले विधायक कौन-कौन हैं, देखें लिस्ट – Madhya pradesh cabinet expansion shivraj singh chohan jyotiraditya scindia ministers list

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सरकार की बागडोर थामी थी, लेकिन कोरोना काल में पूरा मंत्रिमंडल नहीं बना. शिवराज कैबिनेट का आज विस्तार शुरू हो गया है. आज 28 मंत्री शपथ लेंगे. इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया कोटे से 11 मंत्री भी होंगे.

सबसे पहले गोपाल भार्गव ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद हरसूद सीट से विधायक विजय शाह ने शपथ ली. मल्हारगढ़ से विधायक जगदीश देवड़ा ने ली शपथ लिया. ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोटे से पूर्व विधायक बिसाहू लाल सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह ने शपथ ली.

सुमावली सीट से पूर्व विधायक एंदल सिंह कसाना ने विधायक पद की शपथ ली. इन्हें दिग्विजय सिंह का करीबी बताया जाता था. मंत्री पद नहीं मिल पाने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here