
Mumbai Rains: मुंबई में तेज बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट.
Mumbai Rains: महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार यानी कि 5 जुलाई को तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में अगल 3 घंटों में तेज से अत्यधिक तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में मुंबई के कई हिस्सों में जल भराव शुरू हो गया है. मुंबई के वडाला एंटोप हिल, सांताक्रुज वकोला पुलिस स्टेशन के नजदीकी क्षेत्रों में सड़कों और घरों में भी पानी भर गया है. वहीं शनिवार को मुंबई में काफी बारिश हुई थी और रविवार सुबह से भी मुंबई के कई हिस्सों में बारिश हो रही है.
Rain Live Updates:
मुंबई में शनिवार रात से हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है और अब मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.
India Meteorological Department predicts intense to very intense spell of rainfall during the next three hours in Mumbai today. https://t.co/tCIh4TZP1V
– ANI (@ANI) July 5, 2020
मुंबई के हिंदमाता इलाके की तस्वीरें न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई हैं. इन तस्वीरों में सड़कों पर तेज बारिश के कारण पानी भरा हुआ नजर आ रहा है.
Maharashtra: Heavy rainfall continues to lash #Mumbai; visuals from Hindmata area pic.twitter.com/Osd5wh1YL8
– ANI (@ANI) July 5, 2020
मुंबई के किंग्स सर्कल पर भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है.
#WATCH Heavy rain triggers waterlogging near King’s Circle in Mumbai#Maharashtrapic.twitter.com/tYnx5fesbB
– ANI (@ANI) July 5, 2020

