Mumbai rain live updates: IMD Predicts intense to very intense rainfall in mumbai today – Mumbai Rains Live Update: अगले 3 घंटों में मुंबई में हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mumbai Rains Live Update: अगले 3 घंटों में मुंबई में हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mumbai Rains: मुंबई में तेज बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट.

Mumbai Rains: महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार यानी कि 5 जुलाई को तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में अगल 3 घंटों में तेज से अत्यधिक तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में मुंबई के कई हिस्सों में जल भराव शुरू हो गया है. मुंबई के वडाला एंटोप हिल, सांताक्रुज वकोला पुलिस स्टेशन के नजदीकी क्षेत्रों में सड़कों और घरों में भी पानी भर गया है. वहीं शनिवार को मुंबई में काफी बारिश हुई थी और रविवार सुबह से भी मुंबई के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. 

Rain Live Updates:

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में तेज बारिश का अलर्ट किया जारी

मुंबई में शनिवार रात से हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है और अब मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.

हिंदमाता इलाके में भी रात से हो रही बारिश के कारण भरा पानी

मुंबई के हिंदमाता इलाके की तस्वीरें न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई हैं. इन तस्वीरों में सड़कों पर तेज बारिश के कारण पानी भरा हुआ नजर आ रहा है.

बारिश की वजह से कई इलाकों में भरा पानी

मुंबई के किंग्स सर्कल पर भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here