ranveer singh fitness and diet plan: Happy Birthday Ranveer Singh : रणवीर सिंह के जन्मदिन पर जानें उनकी Fitness और Diet Plan के 6 सीक्रेट – happy birthday ranveer singh diet plan fitness routine and exercise for 6 pack abs

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Happy Birthday Ranveer Singh : रणवीर सिंह के जन्मदिन पर जानें उनकी Fitness और Diet Plan के 6 सीक्रेटबॉलीवुड में रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग के दम पर जो पहचान बनाई है वह आम लोगों के लिए केवल एक सपना ही रह जाता है। रणवीर सिंह आज 35 साल के हो चुके हैं। फिटनेस के मामले में देखा जाए तो बॉलीवुड के कई बेहतरीन कलाकारों से रणवीर सिंह की बॉडी काफी अच्छी है। चॉकलेटी बॉडी से लेकर सिक्स पैक एब्स बनाने तक का सफर रणवीर सिंह ने पूरी लगन और शिद्दत के साथ तय कर लिया। रणवीर सिंह आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

खास उनके जन्मदिन पर आज हम उनकी फिटनेस से जुड़े कुछ ऐसे सीक्रेट आपको बताएंगे ताकि आप भी रणवीर सिंह जैसी बॉडी अपने घर पर ही बना सकें। आइए उन 6 बेहतरीन फैक्ट के बारे में जानते हैं जो आपको रणवीर सिंह जैसी हेल्दी बॉडी दिला सकते हैं।

​अपनी बॉडी की करें इज्जत

NBT

रणवीर सिंह का मानना है कि बॉडी और बेहतरीन फिटनेस पानी के लिए सबसे पहले आपको अपनी बॉडी की इज्जत जरूर करनी पड़ेगी। इसका मतलब यह है कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो फिटनेस के लिए बहुत ज्यादा परेशान होते हैं जबकि वह फिट बॉडी पाने के लिए ना तो ठीक से एक्सरसाइज करते हैं और ना ही अपनी डायट पर ध्यान देते हैं। इसलिए फिटनेस पाने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि अपनी बॉडी की रिस्पेक्ट करना सीखें।

​क्लीन प्रोटीन का सेवन

NBT

रणवीर सिंह की बॉडी फिटनेस के बारे में बात करते हुए बताते हैं कि अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा क्लीन प्रोटीन का सेवन करें। क्लीन प्रोटीन का सेवन करने के कारण आपकी बॉडी को मसल्स बनाने में काफी मदद मिलती है और आप एक बेहतरीन फिटनेस पा सकते हैं। वैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए तो यह वाकई में कारगर है और बेहतरीन बॉडी फिटनेस पाने के लिए इसे जरूर फॉलो करना चाहिए।

​मछलियों का करते हैं सेवन

NBT

रणवीर सिंह जैसी बॉडी बनाने के लिए आपको अपनी डायट में मछलियों को भी शामिल करना पड़ेगा। देखा जाए तो मछलियों में प्रोटीन की बेहतरीन मात्रा पाई जाती है। रणवीर सिंह मुख्यत: टर्की फिश का सेवन करते हैं जो बड़ी आसानी से आपको फिश मार्केट में मिल जाएगी। सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए उन्होंने इस मछली का सेवन प्राथमिक तौर से भी किया था।

यह भी पढ़ें : कोरोना से बचाने में मददगार साबित होंगे आयुर्वेद के यह 3 नुस्खे

​रेड मीट भी है पसंदीदा

NBT

रेड मीट कई प्रकार के स्वास्थ्य जोखिम का खतरा बहुत कम कर देता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व ना केवल आपको स्वस्थ बनाए रखते हैं बल्कि नई कोशिकाओं के निर्माण में भी या प्रभावी रूप से मददगार साबित होते हैं। यही वजह है कि मस्कुलर बॉडी बनाने के लिए रेड मीट का सेवन करने की भी सलाह दी जाती है। रणवीर सिंह ने भी अपने इंटरव्यू के दौरान इस बारे में जिक्र किया कि वह रेड मीट और लीन मीट का सेवन भी करते हैं।

​भिंडी, अंडे और स्वीट पोटैटो

NBT

अन्य खाद्य पदार्थों की बात करें तो रणवीर सिंह मुख्य रूप से भिंडी, अंडे और स्वीट पोटैटो का सेवन जरूर करते हैं। वह रेगुलर इंटरवल्स के दौरान इन फूड का सेवन जरूर करते हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज करने के बाद वह प्रोटीन शेक भी पीते हैं ताकि बॉडी को जरूरी एनर्जी मिल सके और मसल्स बनाने में भी आसानी हो। वह मसालेदार खाने का सेवन करने से बचते हैं और लोगों को भी ऐसा करने की सलाह देते हैं।

यह भी पढ़ें : शादीशुदा पुरुष इसके साथ करें किशमिश का सेवन

​एक्सरसाइज को नहीं करते मिस

NBT

रणवीर सिंह के सिक्स पैक एब्स ने लोगों को उस समय हैरान कर दिया था जब उन्होंने वेट गेन करने के बाद अचानक से बेहतरीन बॉडी बनाई थी। उन्होंने अपनी डायट का विशेष ध्यान रखते हुए अपनी एक्सरसाइज को नियमित रूप से किया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लोगों को चौंका दिया। रणवीर सिंह कार्डियो एक्सरसाइज के अलावा पुशअप्स और वेटलिफ्टिंग का भी शौक रखते हैं। वर्कआउट के दौरान रणवीर सिंह जिम में करीब 1-2 घंटे तक एक्सरसाइज करते हैं।

यह भी पढ़ें : पेट ठीक से साफ नहीं होता तो खाना बनाने में उपयोग करें यह औषधि


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here