- यूपी के गाजियाबाद में हुआ हादसा
- मोमबत्ती फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर इलाके में स्थित मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं हादसे में कई लोगों की जान जा चुकी है. साथ ही कई लोग घायल भी हो गए.
अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने कहा है कि मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. 5 जुलाई को इस फैक्ट्री में आग लग गई थी. पीटीआई के मुताबिक इस हादसे में अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है.
यह भी पढ़ें: गाजियाबादः मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई झुलसे
दरअसल, गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में रविवार शाम मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए जांच रिपोर्ट भी मांगी है.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद हादसाः CM योगी ने जताया दुख, तत्काल मांगी जांच रिपोर्ट
वहीं मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद के मोदीनगर के बखरवा गांव में मोमबत्ती के कारखाने में आग लगने की घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को मौके पर पहुंचकर घटना में घायलों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए थे.


