
प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus Updates: देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. सोमवार को 24,248 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल मामले सोमवार को सात लाख के पार पहुंच गए. वहीं 425 और संक्रमित लोगों की मौत के बाद देश में इससे मरने वालों की संख्या 19,693 हो गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को लगातार चौथे दिन देश में कोरोना संक्रमण के 20,000 से अधिक मामले सामने आए. वैश्विक महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत रविवार को रूस को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर पहुंच गया था. इस सूची में अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर है. .
India Coronavirus (Covid-19) Updates in Hindi :-
झारखंड में 39 नए COVID-19 मामले दर्ज़ किए गए. कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,854 और धनबाद में एक मरीज के मौत के साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या 20 हो गई है.
Source link

