swara bhaskar white dress nirma girl: जब स्वरा भास्कर को देख लोगों ने गाया, ‘वॉशिंग पाउडर निरमा…’ – when swara bhaskar was trolled and called as nirma girl for her short white dress

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

स्वरा भास्कर अपने फिल्मी करियर से ज्यादा बेबाक बयान और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि यह अदाकारा दूसरे डिपार्टमेंट में कमजोर हो। ऐक्टिंग से लेकर फैशन के डिपार्टमेंट में स्वरा काफी मजबूत हैं। हालांकि, ये बात दूसरी है कि स्टाइल के चक्कर में वह कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। ऐसा ही तब हुआ था, जब वह वाइट कलर की शॉर्ट फ्रॉक में नजर आई थीं।

यह पूरा इंसिडेंट एक मूवी प्रमोशन से जुड़ा हुआ है। अपने फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में शरीक होने के लिए स्वरा ने वाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस चुनी थी, जो ओमान के प्रसिद्ध ब्रैंड Atelier Zuhra की थी। इस ड्रेस में ओवरऑल बीड्स ऐंड रिच थ्रेड वर्क किया गया था। यह उसमें डेलिकेट लुक को ऐड कर रहा था।

NBT

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

ड्रेस का वाइट कलर का फैब्रिक शीयर ऐंड ओपेक मटीरियल मिक्स था। इसमें अंदर प्लंजिंग नेकलाइन भी दी गई थी। ड्रेस में सेमी चाइनीज कॉलर और शॉर्ट स्लीव्स थीं। स्वरा ने इसके साथ लाइट ब्लू पंप्स मैच किए थे। उन्होंने मेकअप को मिनिमम रखते हुए अपने बालों को स्लीक स्ट्रेट स्टाइल दिया था।

NBT

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

वैसे तो यह लुक स्वरा पर काफी अच्छा लग रहा था, लेकिन जैसी ही इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, वैसे ही कुछ लोगों ने इसकी हंसी उड़ाना शुरू कर दी थी। स्वरा के वाइट ड्रेस लुक को वे निरमा गर्ल से कंपेयर करने लग गए थे।

NBT

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

ऐसा करते हुए न सिर्फ यूजर्स ने फनी कॉमेंट किए थे, बल्कि निरमा गर्ल और स्वरा की टू-फ्रेम इमेज भी सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दी थी। इस तरह की कई इमेज देखते ही देखते वायरल हो गई थीं। लोगों ने तो निरमा के ऐड सॉन्ग तक की लाइन्स कॉमेंट्स में लिखी थीं, जिन्हें पढ़ लोगों के दिमाग में भी निरमा का विज्ञापन एक बार फिर ताजा हो गया था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here