Coronavirus India News Updates: Coronavirus India Report Covid 19 updates cases of 8 July Wednesday 2020 – Coronavirus India News Updates: भारत में कोरोना का कहर जारी, 7 लाख से अधिक लोग हो चुके हैं संक्रमित

Coronavirus India News Updates: भारत में कोरोना का कहर जारी,  7 लाख से अधिक लोग हो चुके हैं संक्रमित

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 22,252 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं.कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 7,19,665 पुष्ट मामलों के साथ रूस को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनियाभर में तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है.देशभर में कुल 7,19,665 पॉज़िटिव मामलों में से 2,79,717 सक्रिय मामले हैं.  भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मामले 7 लाख तक कुल 159 दिनों में पहुंचा है. राहत की बात यह है कि एशिया के सबसे बड़े स्लम मुंबई के धारावी को कुछ हफ़्ते पहले तक मुंबई का वुहान कहा जा रहा था. धारावी में मंगलवार को COVID-19 का सिर्फ एक मामला सामने आया.

India Coronavirus (Covid-19) Updates in Hindi :-

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उन्हें मंगलवार देर रात राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया. रिम्स के प्रवक्ता ने बताया कि ठाकुर मंगलवार शाम संक्रमित पाये गये जिसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है.

 मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा है कि सरकार की तरफ से ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है कि 10 जुलाई से शिलांग में लॉकडाउन कर दी जाएगी. यह महज एक अफवाह है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here