mira rajput short skirt: छोटी स्कर्ट पहनने पर महिलाओं ने उठा दिए थे चरित्र पर सवाल, मीरा राजपूत ने यूं की थी बोलती बंद – mira rajput had once shut down trolls with her powerful reply for wearing short skirt

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

मीरा राजपूत को अक्सर ग्लैमरस लुक में देखा जाता है। इसके लिए वह बोल्ड नेकलाइन से लेकर शॉर्ट लेंथ स्कर्ट और ड्रेस चुनने से भी कतराती नहीं हैं। इन कपड़ों को वह जिस कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं, वह वाकई में दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा की तरह है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ फीमेल यूजर्स शायद ऐसा नहीं सोचतीं, तभी तो वे भी उन लोगों की फेहरिस्त में शामिल हो जाती हैं, जो मीरा के छोटे कपड़ों को उनके कैरेक्टर से जोड़ते हुए सवाल खड़े कर देते हैं। ऐसे ही एक इंसिडेंट पर मीरा राजपूत ने फीमेल ट्रोल्स को जबरदस्त जवाब दिया था।

दरअसल, मीरा राजपूत को जब पब्लिक प्लेस पर मिनी स्कर्ट पहने देखा गया था, तो इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया था। ट्रोल्स ने ‘बेटी की स्कर्ट पहन ली क्या?’, ‘शरम नाम की चीज ही नहीं है’, ‘बेटी के सामने ऐसे कपड़े पहनते हुए शरम नहीं आती’, ‘मां होकर ऐसे कपड़े कैसे पहन लेती है ये?’ कैसे कई कॉमेंट्स किए थे। इन कॉमेंट्स करने वालों में मेल यूजर्स ही नहीं बल्कि फीमेल यूजर्स भी शामिल थीं।

NBT

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

लंबी शर्ट और सिंपल सूट, स्टार वाइफ बनने से पहले ऐसे कपड़े पहनती थीं मीरा राजपूत

ट्रोल्स के कॉमेंट्स पर मीरा वैसे रिऐक्शन देने से बचती हैं, लेकिन इस इंसिडेंट को लेकर जवाब देते हुए उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक बेहद पावरफुल मेसेज वाली तस्वीर शेयर कर दी थी। इस तस्वीर में एक महिला के पैर को दिखाया गया था, जिस पर कपड़ों के लेंथ के मुताबिक उसके कैरेक्टर को लेकर किए जाने वाले कॉमेंट्स लिखे गए थे।

NBT

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

वैसे तो यह तस्वीर अपने आप में ही एक करार जवाब थी, लेकिन मीरा ने महिला ट्रोल्स के लिए एक खास मेसेज लिखकर मानो उनकी बोलती ही बंद कर दी थी। इमेज के साथ मीरा ने लिखा था, ‘अगर महिलाएं दूसरी महिलाओं को उनकी स्कर्ट की लेंथ के आधार पर जज करेंगी, तो क्या यह हमारी उस लड़ाई को जस्टिफाई करता है, जो हम महिलाओं के बराबर के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं?’

जब एक जैसी बोल्ड ड्रेस में नजर आईं करीना कपूर और मीरा राजपूत, देखें किसने मारी बाजी

NBT

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

मीरा राजपूत के इस स्ट्रॉन्ग मेसेज को कई महिलाओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी। स्टार वाइफ के इस कदम को सुर्खियों में भी जगह मिली थी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here