फरीदाबाद से उज्जैन कैसे पहुंच गया विकास दुबे, कौन कर रहा था मदद? – kanpur encounter vikas dubey arrest madhya pradesh ujjain faridabad haryana uttar pradesh

कानपुर गोलीकांड के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी मध्य प्रदेश के उज्जैन से की है. हालांकि अब सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर विकास दुबे फरीदाबाद से उज्जैन कैसे पहुंच गया. आखिर कौन विकास दुबे की मदद कर रहा था?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसवालों को मारकर कुख्यात अपराधी विकास दुबे फरार हो गया था. यूपी पुलिस और एसटीएफ कानपुर से लेकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों और दूसरे राज्यों में विकास दुबे की तलाश में जुटी थी. इस दौरान कई जगह छापेमारी भी हुई है.

यह भी पढ़ें: फरीदाबाद: होटल में छापा, गिरफ्तारी और पुलिस के हथियार, विकास दुबे ने यूं दिया चकमा

कानपुर एनकाउंटर के बाद विकास दुबे अपने घर से फरार हो गया था. इसके बाद उसकी आखिरी लोकेशन औरेया दिखाई दी थी. जिसके बाद पुलिस को उसके बीहड़ की ओर भाग जाने का शक हुआ था. लेकिन विकास दुबे तब उत्तर प्रदेश का बॉर्डर पार करके हरियाणा पहुंच चुका था.

यह भी पढ़ें: मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला…मीडिया को देखकर बोला गैंगस्टर, सरेंडर की कहानी

विकास दुबे की तलाश में पुलिस की एक टीम फरीदाबाद के एक होटल पहुंची. पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की है. हरियाणा के फरीदाबाद की सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को सकते में डाल दिया. इस फुटेज में विकास दुबे की दिखाई दे रहा था. हालांकि फरीदाबाद में विकास दुबे पुलिस के हाथ नहीं लगा और विकास फरीदाबाद से भी भाग निकला.

पुलिस विकास दुबे की तलाश कई राज्यों में कर रही थी. हालांकि आखिरकार पुलिस को सफलता मध्य प्रदेश में हाथ लगी. पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से विकास दुबे को गिरफ्तार किया. हरियाणा के फरीदाबाद से विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचा.

सूत्रों की मानें तो फरीदाबाद से मध्य प्रदेश तक वो आसानी से एक गाड़ी में पहुंचा, जो पूरी तरह सेफ थी. ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी बंदिशों के बाद भी विकास दुबे आखिर कैसे इतना लंबा सफर कर पाया?

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here