hair care routine: Hair Care: इन तेलों को साथ मिलाकर करें ऑयल मसाज, डैंड्रफ-हेयरफॉल और गंजापन होगा दूर – oil blends to make at home for different hair problems from dandruff to thinning hair

NBT

बालों में मसाज करना आखिर किसे पसंद नहीं है। तेल बालों को मजबूत बनाता है और स्कैल्प को मॉश्चराइज करता है। सही हेयर ऑयल ब्लेंड करके लगाने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। तेल के औषधीय गुण बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

दरअसल, घर पर हेयर ऑयल मिलाकर बालों में लगाने से डैंड्रफ और बाल टूटने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, ऑयल ब्लेंड करके लगाने से बालों में चमक भी आती है। आइए जानते हैं बालों की समस्याएं दूर करने के लिए कौन से ऑयल मिलाकर लगाना चाहिए।

डैमेज बालों के लिए ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल

NBT



ऑलिव ऑयल ड्राई बालों के लिए फायदेमंद है। यह बालों को गहराई से पोषण प्रदान करता है और मुलायम बनाता है। बादाम का तेल और ऑलिव ऑयल को मिलाकर बालों में अच्छी तरह लगाएं। इसके बाद बालों में कंघी कर लें। दो घंटे बाद बालों में शैंपू और फिर कंडीशनर करें। इससे बालों में चमक आ जाएगी।

Also read: सिर पर तेल लगाना पड़ सकता है महंगा, जानिए कहां हो जाती है गलती



डैंड्रफ के लिए जोजोबा ऑयल और नारियल तेल

NBT



नारियल का तेल स्कैल्प को राहत प्रदान करता हैऔर डैंड्रफ दूर करता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। नारियल तेल को जोजोबा ऑयल में मिलाकर बालों में लगाकर मसाज करें। दो घंटे बाद शैंपू करके कंडीशनर लगाएं। इससे रुसी की समस्या दूर हो जाती है।

घुंघराले बालों के लिए खुबानी और बादाम का तेल

NBT



खुबानी का तेल बहुत हल्का होता है और बालों को नमी प्रदान करता है। बादाम के तेल में विटामिन ई, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह बालों में चमक लाता है। खुबानी और बादाम के तेल मिलाकर हथेली पर रगड़ें और बालों में लगाएं। इससे बाल मुलायम और मजबूत होते हैं।



Also read: कंगना रनौत बालों में लगाती हैं चूली का तेल, जानिए इसके फायदे

लंबे बालों के लिए अरंडी और ग्रेपसीड ऑयल

NBT



बालों के लिए अरंडी का तेल बहुत फायदेमंद है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और बालों को स्वस्थ रखता है। ग्रेपसीड ऑयल में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह महिलाओं और पुरुषों में गंजेपन की समस्या को रोकता है। इसके अलावा यह ड्राइनेस और बाल टूटने की समस्या को भी दूर करता है।

Also read: गंजी खोपड़ी पर फिर से उगाने हैं बाल, तो अदरक का तेल जरूर करेगा कमाल

इस तरह दो ऑयल को ब्लेंड करके बालों में लगाने से बाल हेल्दी होते हैं। दरअसल, दो तेलों का मिश्रण बालों को गहराई से पोषण प्रदान करता है। यह बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here