जैसे ही खबर आई कि सीबीएसई ने कक्षा 10वीं-12वीं के रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर दी है वैसे ही सोशल मीडिया पर छात्रों के रिएक्शन आने शुरू हो गए. रिएक्शन से साफ लग रहा था कि छात्र टेंशन में आ गए हैं, वहीं कुछ देर उन्हें राहत की खबर मिली और न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि रिजल्ट को लेकर जो नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह फेक है.
Kasam se ..aaj jaan nikal jati🤣🤣
— Subrat Kumar Sen (@Subrat1756) July 9, 2020
Mujhe heart attack aagya tha bhai !!! Don’t do this 😂😂
— Lucifer (@akanksha_ris) July 9, 2020
क्या लिखा था फेक नोटस में
फेक नोटिस में लिखा था कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 11 जुलाई शाम चार बजे और कक्षा 10वीं का रिजल्ट 13 जुलाई शाम चार बजे जारी किया जाएगा. लेकिन ऐसा कुछ नही है. सीबीएसई की ओर से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है.
Story retracted, this release is incorrect. Error regretted. pic.twitter.com/QnwoSsRj2i
— ANI (@ANI) July 9, 2020
कब आ सकते हैं 10वीं-12वीं के रिजल्ट
CBSE ने सुप्रीम कोर्ट को बता दिया था कि वह 15 जुलाई तक 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर देगा.
— Ritanshu (@Ritanshu_) July 9, 2020
meanwhile students – pic.twitter.com/SNAoS7I9lL
— thejadooguy (@JadooShah) July 9, 2020
Le… 10th,12th students #cbseresults2020 pic.twitter.com/7B6Pd4XTtu
— SAMAY ☢️ (@SAMAY_101) July 9, 2020
वहीं कोरोना वायरस के कारण जो परीक्षा बची हुई थी, सुप्रीम कोर्ट ने उन सभी परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान पिछले महीने कर दिया था.
बोर्ड ने 10 मई 2020 को पहले से ही मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी थी. इस साल, 3000 स्कूलों से आंसरशीट जमा कर उन टीचर्स के घर पहुंचाया गया है, जिन्होंने कॉपियां चेक की. 173 विषयों में लगभग 1.5 करोड़ आंसरशीट चेक होने के लिए भेजी गई थीं.
कैसे मिलेंगे छात्रों को नंबर
परीक्षा के रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन स्कीम (alternate assessment scheme) के आधार पर जारी किए जाएंगे. 10वीं के छात्रों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन और विषय (सर्वश्रेष्ठ तीन पेपर) के आधार पर दिया जाएगा. वहीं 12वीं के छात्रों का रिजल्ट सब्जेक्ट प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल वर्क के आधार पर तैयार किया जाएगा. 12वीं के छात्रों को अपने स्कोर में सुधार करने के लिए बाद में परीक्षा के लिए उपस्थित होने का ऑप्शन दिया जाएगा.

