विकास दुबे मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर चौतरफा निशाना

उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ कानपुर का दुर्दांत अपराधी दुबे

भोपाल। कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुआ कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री विपक्ष और मीडिया के निशाने पर आ गए हैं।

गुरुवार सुबह महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन की पर्ची कटा कर विकास ने बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए और उसके बाद मंदिर के सुरक्षा गार्ड की निगाहों में आ गया। जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। विकास की गिरफ्तारी की इस सीधी साधी कहानी में कई झोल विपक्षी दलों के नेताओं और मीडिया को दिख रहे हैं।

देश भर में कुख्यात विकास दुबे की इतनी आसान गिरफ्तारी को लेकर सवालों की झड़ी लग गई। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी इसके निशाने पर आ गए। मिश्रा उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के कानपुर मंडल के प्रभारी रहे हैं। इसे लेकर कई प्रश्न खड़े हो गए। सवाल इतने कि विकास दुबे के साथ पहली बार नरोत्तम मिश्रा भी ट्रेंड करने लगे।


हालांकि नरोत्तम ने इस मामले में कांग्रेस और विपक्ष की नजर में खोट बताया। उन्होंने विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तारीफ करने के साथ कहा कि आरोप लगाने वालों को पुलिस से पिटता विकास दुबे दिखाई नहीं दे रहा है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने सबसे पहले नरोत्तम के कानपुर कनेक्शन पर सवाल उठाए। इसके बाद तो सवालों की झड़ी लग गई। अखिलेश यादव, दिग्विजय सिंह, प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं ने तरह तरह के प्रश्न दागे।

विकास दुबे की मां का बयान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here