anil kapoor expensive coronavirus protection mask: जब कोरोना से बचाव के लिए 9 हजार रुपये का मास्क लगाए दिखे अनिल कपूर – when anil kapoor was spotted in coronavirus protection mask worth 9 thousand rupees

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

कोराना वायरस के कारण एक ओर कई व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर कई कंपनियों ने इसे अवसर के रूप में बदल लिया है। यही वजह है कि कभी सिर्फ मेडिकल की दुकानों पर मिलने वाले प्रटेक्शन मास्क का अब फैशन इंडस्ट्री में प्रॉडक्शन बढ़ गया है। दुनिया के बड़े-बड़े ब्रैंड्स इस फेहरिस्त में खुद को शामिल करते नजर आ रहे हैं। ऐसे ही एक ब्रैंड का मास्क अनिल कपूर भी लगाए दिखाई दिए थे। बेहद सिंपल से दिखने वाले इस मास्क पर यूं तो किसी का पहले ज्यादा ध्यान नहीं गया, लेकिन जब इसकी कीमत सामने आई, तो सभी हैरान रह गए।

दरअसल, अनिल कपूर जब फिल्म ‘मलंग’ की सक्सेस बैश में शरीक हुए थे, तो उन्हें कैजुअल क्लोद्स के साथ, रेड मास्क में स्पॉट किया गया था। ऐक्टर ने ब्लूइश ग्रे कलर का स्वेटशर्ट पहना था, जिसे उन्होंने डार्क ब्लैक जींस के साथ मैच किया था। इसके साथ अनिल ने मैचिंग हैट पहनी थी।

NBT

फाइल फोटो

अनिल ने इसके साथ कोरोना वायरस प्रटेक्शन मास्क भी लगाया था। उन्होंने ब्राइट रेड कलर का Off-White ब्रैंड का मास्क पहना था। इस पर फ्रंट में वाइट कलर का प्रिंट भी था। इस मास्क को प्योर कॉटन से बनाया गया था और सीम्स पर इलास्टिक स्टिच दी गई थी।

NBT

इस इटैलियन लग्जरी ब्रैंड के सिंपल से दिखने वाले मास्क की कीमत बिल्कुल भी साधारण नहीं थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कॉटन मास्क की प्राइस करीब 9 हजार रुपये थी, जो अन्य सूती मास्क के मुकाबले कई गुना ज्यादा कीमत है।

असम की इस दुल्हन की तस्वीरें हो रहीं सोशल मीडिया पर वायरल, मास्क बना वजह

वैसे इस कीमत को जान ज्यादा हैरानी भी नहीं होना चाहिए, क्योंकि अनिल कपूर के पास तो ऐसी कई चीजें हैं, जिनकी कीमत ही लाखों में है। ऐसे में भला उनके लिए यह मास्क कहां ज्यादा महंगा होगा?


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here