खंडवा। देशभर में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच खंडवा जिले में स्थित देश के प्रमुख जलाशयों में शामिल इंदिरा सागर बांध तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा।
रात के अंधेरे में जब बांध पर तिरंगे के तीन रंगों की आकर्षक लाइटिंग की गई, तो पूरा नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दिया। दूर से नजर आती तिरंगे की रोशनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे की रोशनी से सजा इंदिरा सागर बांध देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस मनमोहक दृश्य ने लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत कर दिया।


