राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-ऑनलाइन आवेदन की आज अंतिम तिथि
भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 10, 2020, 19:40 IST

राष्ट्रीय शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2020 के लिये ऑनलाइन आवेदन की 11 जुलाई, 2020 अंतिम तिथि है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये ऑनलाइन आवेदन, नामांकन एवं चयन की प्रक्रिया 17 अगस्त तक पूर्ण की जायेगी। मंत्रालय की वेबसाइट www.mhrd.gov.in पर शिक्षकों अथवा संस्था प्रमुख सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 5 सितम्बर, 2020 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।
बबीता मिश्रा
Source link

