coronavirus effects on lungs: Covid 19 Effect On Body : फेफड़ों को डैमेज कर सकता है बिना लक्षण वाला कोरोना वायरस, इन 2 तरीकों से पहुंचा रहा नुकसान – covid 19 asymptomatic patients of coronavirus can increase the chances of lung damage

Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में अभी भी तेजी से फैल रहा है और उसे रोकने के लिए किए गए सारे इंतजाम बेअसर से होते दिख रहे हैं। कोरोना वायरस पर चल रही रिसर्च के बाद लगातार ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं जो लोगों की चिंता बढ़ाने के साथ-साथ डॉक्टरों के लिए भी एक नई चुनौती बनकर उभर रहे हैं। इसी बीच बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस को लेकर एक नई बात सामने आई है।

कहा जा रहा है कि जिन मरीजों में किसी भी प्रकार का लक्षण नहीं देखा जा रहा, कोरोना वायरस उनके फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। आइए अब आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं कि कैसे बिना लक्षण वाला कोरोना वायरस, लक्षण वाले कोरोना वायरस के संक्रमण से ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

एक स्टडी में किया गया दावा

NBT

चीन के वुहान शहर में एक स्टडी के दौरान यह देखा गया कि बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में फेफड़ों में कई प्रकार के बदलाव देखे गए हैं। यह बदलाव फेफड़ों के डैमेज होने की आशंका को बढ़ाने वाले हैं जो एक चिंता का विषय है। एक अध्ययन के दौरान बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस के मरीजों के फेफड़ों का सीटी स्कैन किया गया। सीटी स्कैन के बाद यह देखा गया कि गंभीर लक्षणों वाले कोरोना वायरस के मरीजों की तुलना में, बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस के कुछ मरीजों के फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

इसके बाद इस बात की आशंका जताई जा रही है कि बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस के मरीजों में अंडरलाइंग ऑर्गन डैमेज का खतरा भी बढ़ सकता है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने अंडरलाइंग टिश्यु में विशेष प्रकार की सूजन भी देखी है जो कोविड-19 के अलावा अन्य विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य जोखिम के कारण भी उत्पन्न होती है।

यह भी पढ़ें :

गौरतलब है कि इस बारे में पहले भी कई रिसर्च रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं जिजिनमें इस बात का दावा किया गया है कि बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस के मरीज संक्रमण को फैलाने में, कुछ खास भूमिका नहीं निभाते हैं। इससे संक्रमण के फैलने की दर को भी काफी कम किया जा सकता है।

कुछ वैज्ञानिकों का यह दावा भी है कि बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस के मरीजों को स्वास्थ्य जोखिम का खतरा कम होता है, लेकिन इस नई रिसर्च ने वैज्ञानिकों की चिंता को और भी बढ़ा दिया है। फिलहाल इस बारे में अभी विस्तृत अध्ययन की जरूरत है। इस दौरान अगर आपको कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका है तो बिना देर किए आपको कोविड-19 करवाना चाहिए और प्रॉपर ट्रीटमेंट लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें :

क्या कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद भी दिमाग रहेगी ये समस्या, देखें यह खास Video

कोरोना का खतरा बढ़ा, अब दिमाग में कर रहा गड़बड़ीकोरोना का खतरा बढ़ा, अब दिमाग में कर रहा गड़बड़ीकोरोना वायरस फेफड़ों को किस तरह खराब कर देता इससे तो आप वाकिफ होंगे ही… हाल ही में एक्सपर्ट्स ने बताया कि ये दिल को भी नुकसान पहुंचा रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये धीरे-धीरे शरीर के दूसरों हिस्सों को भी बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है. दुनियाभर की लगभग 300 रिसर्च में ये बात सामने आई है कि कोरोना दिमाग पर भी बुरा असर डाल रहा है. जिसकी वजह से लोग कई तरह के मेंटल डिसऑर्डर्स को फेस कर रहे हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here