sonam kapoor abused for being stylish: कपड़ों को लेकर सोनम कपूर पर गुस्सा हुई थी एक बड़ी ऐक्ट्रेस, कहा था ‘तुम्हें अंदाजा भी है…’ – sonam kapoor was abused for being a stylish fashion trend setter

इसमें कोई दो राय नहीं कि बॉलिवुड में अगर कोई ट्रेंड सेटर है, तो वह सोनम कपूर ही हैं। हालांकि, उनका ये फैशन और स्टाइल उन्हें दूसरी ऐक्ट्रेसेस की खरी-खोटी सुनने को मजबूर कर चुका है।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ऐक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा फैशन के लिए जानी जाती हैं। उन्हें एंटरटेनमेंट इंड्स्ट्री में फैशन ट्रेंड सेटर के रूप में भी जाना जाता है। यह नाम उन्हें इसलिए भी दिया गया है क्योंकि जब भी कोई नया स्टाइल या ट्रेंड आता है, तो ज्यादातर बार सोनम ही उसे सबसे पहले फॉलो करती नजर आती हैं। वह विदेश में भी चल रहे स्टाइल ट्रेंड्स को क्लोजली फॉलो करती हैं। हालांकि, उनकी इस खासियत ने उन्हें कई बार दूसरी ऐक्ट्रेसेस से खरी-खोटी भी सुनवाई।

सोनम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह हमेशा नए और बेहतर स्टाइल में नजर आती हैं, जो उन्हें ट्रेंड सेटर बना देता है। इस वजह से कई ऐक्ट्रेसेस उन्हें स्टाइल में बढ़े कॉम्पिटिशन के लिए दोषी मानती हैं। ‘कई ऐक्ट्रेसेस मुझे दोष देती हैं और खरी-खोटी सुनाती हैं। मुझे याद है कि एक बार एक बड़ी अदाकारा ने मुझसे कहा था कि सोनम तुमने आखिर ऐसा क्यों किया? क्या तुम्हें अंदाजा भी है कि मुझे अपनी स्टाइलिस्ट को कितना बड़ा अमाउंट देना पड़ रहा है?’

NBT

जब सोनम कपूर के कपड़े देख लोग हो गए आग-बबूला, बोले ‘पिता के सामने ऐसे कपड़े पहनने में शर्म नहीं आती’

सोनम ने बताया था कि बात जब फैशन की हो, तो या तो उनकी बहन या फिर वह खुद अपने कपड़े और स्टाइल को सिलेक्ट करती हैं। इस वजह से उन्हें अलग से स्टाइलिस्ट पर कोई पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं। सोनम का मानना है कि जो जैसा है उसे वैसा ही रहना चाहिए और उसी के मुताबिक, चीजों का चुनाव करना चाहिए।

NBT

फैशनिस्टा नहीं स्टाइलिश

ऐक्ट्रेस ने यह भी जाहिर किया था कि उन्हें ‘फैशनिस्टा’ कहलाया जाना पसंद नहीं हैं। इसकी जगह वह ‘स्टाइलिश’ कहलाना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि वह फैशनिस्टा नहीं, बल्कि ऐसी शख्स हैं, जिसे स्टाइल में रहना पसंद है।

जब सोनम कपूर से ज्यादा उनके इन बोल्ड कपड़ों ने बटोरी सुर्खियां

  • जब सोनम कपूर से ज्यादा उनके इन बोल्ड कपड़ों ने बटोरी सुर्खियां

    सोनम कपूर अपने स्टाइल और फैशन के लिए खास पहचान रखती हैं। जब बात कपड़ों की हो, तो यह अदाकारा बोल्ड डिजाइन की ड्रेसेस ट्राई करने से भी कतराती नहीं है। यही वजह है कि कई बार उनसे ज्यादा, तो उनके कपड़े लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं।

  • ट्रोलिंग का भी होना पड़ता है शिकार

    बोल्ड लुक्स के कारण सोनम को कई बार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। हालांकि, उन पर इसका कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिखता है। वह तो उल्टा और भी ज्यादा बेबाकी से हॉट ड्रेसेस को कैरी करती नजर आती हैं।

  • डीप नेकलाइन की ड्रेसेस की भरमार

    सोनम के पास ऐसी ढेरों ड्रेसेस हैं जिनमें फ्रंट में डीप कट नेकलाइन डिजाइन्स हैं। ये उनके लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाती हैं।

  • बैकलेस ड्रेसेस भी पसंद

    वैसे इस अदाकारा को बैकलेस ड्रेसेस भी पसंद हैं। उनके पास ऐसी भी आउटफिट्स हैं, जिनमें फ्रंट के साथ ही बैक पर भी डीप कट डिजाइन मौजूद है।

  • बॉडी से है प्यार

    ट्रोलिंग पर सोनम ने एक इंटरव्यू में रिऐक्शन देते हुए कहा था कि उन्हें अपनी बॉडी से प्यार है और वह इस पर प्राउड फील करती हैं। उन्हें कोई क्या कहता है इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

  • बड़े से बड़े ब्रैंड्स के कपड़े पहनती हैं सोनम

    सोनम कपूर के वॉरड्रोब कलेक्शन में दुनिया के बड़े से बड़े ब्रैंड्स के कपड़े मौजूद हैं। इनकी कीमत इतनी है, कि उन्हें ले पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

  • कपड़ों को लेकर चूज़ी हैं सोनम

    अपनी ड्रेसेस को लेकर सोनम कपूर काफी चूज़ी हैं। वह रेड कार्पेट से लेकर नॉर्मल डेज़ तक के लिए काफी सोच-समझकर कपड़ें खरीदती हैं।

  • फोटोशूट में भी दिखती हैं किलर अदाएं

    सोनम कपूर तो फोटोशूट में भी अपने किलर लुक्स से फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ा देती हैं। इनमें भी वह एक से बढ़कर एक बोल्ड लुक में दिखाई देती हैं, जो जमकर सुर्खियां बटोरते हैं।

Web Title sonam kapoor was abused for being a stylish fashion trend setter(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here