aarti chhabria bridal lehenga: इस ऐक्ट्रेस ने की थी गुपचुप शादी, तस्वीरें सामने आने के बाद जमकर हुई थी शादी के लहंगे की तारीफ – aarti chhabria wedding look was nothing but perfect see photos of her beautiful bridal look

बॉलिवुड के सितारे हमेशा अपनी शादी को ग्रैंड लेवल पर प्लान करते हैं, जिसका मीडिया कवरेज तक होता है। हालांकि, एक ऐसी ऐक्ट्रेस भी है, जिसने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। बाद में जब उनकी तस्वीरें सामने आईं, तो अदाकारा के ब्राइडल लुक को देख लोग तारीफ करते नहीं थके।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

एक ओर जहां कुछ ऐक्टर्स अपनी शादी और उससे जुड़ी चीजों को फैन्स के साथ शेयर करना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ सितारे इस अनमोल लम्हे को प्राइवेट रखते हुए, बाद में उसकी तस्वीरें और अन्य जानकारी साझा करते हैं। ऐसी ही एक सिलेब्रिटी आरती छाबड़िया हैं, जिन्होंने साल 2019 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। इसके बाद जब उन्होंने फोटोज शेयर कर अपने फैन्स को इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए बताया, तो सब इस हसीना का ब्राइडल लुक देख फिदा हो गए।

आरती ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी के पल को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए बेहद खूबसूरत लहंगा चुना था। इसे Lalit Dalmia ने डिजाइन किया था। उनका ब्राइडल लहंगा रेड और पिंक कॉम्बिनेशन का था। इस पर पर्पल और गोल्डन कलर की एम्ब्रॉइडरी की गई थी।

NBT

ऐश्वर्या-करीना या प्रियंका-दीपिका, जानें किस ऐक्ट्रेस की शादी का लहंगा था सबसे महंगा

ऐ-लाइन डिजाइन के इस लहंगे पर नीचे बॉर्डर पर किए गए राजस्थानी प्रिंट से उसे यूनीक लुक मिल रहा था। आरती ने लहंगे के साथ दो दुपट्टे कैरी किए थे। एक को पल्ले के रूप में लहंगे के साथ अटैच किया गया था। वेस्ट पर खास बेल्ट भी था, ताकि वह एक प्लेस पर बना रहे। वहीं दूसरा दुपट्टा उन्होंने सिर पर लिया था, जिसे लाइट वेट रखते हुए उसकी बार्डर पर लहंगे से मैच करती लेस लगाई गई थी।

लहंगे के साथ लगे दुपट्टे और आरती के प्रिंसिस कट ब्लाउज में मरून कलर की वेलवेट बॉर्डर भी थी, जिस पर गोल्डन कढ़ाई की गई थी। यह दूल्हे की शेरवानी के दुपट्टे से मैच कर रही थी। आमतौर पर जहां दुल्हनों के लहंगे भारी होते हैं, वहीं आरती ने अपने शादी के जोड़े को लाइट वेट ही रखवाया था। यही बात फैन्स को सबसे ज्यादा अच्छी लगी। खूबसूरत डिजाइन और उसके कम वजन ने कई लड़कियों को अपनी शादी के लहंगे के लिए इंस्परेशन दे दी।

मां नीता अंबानी की Wedding Saree से बना था Isha Ambani का ब्राइडल लहंगा

बात करें जूलरी की, तो आरती ने हेवी चोकर नेकलेस पहना था, जिसमें नीचे की ओर झूमर डिजाइन था। इसमें पिंक कलर भी देखा जा सकता था। ऐक्ट्रेस ने अपने कुंदन के इस हार से ही मैच करते ईयररिंग्स, माथापट्टी और नथ भी पहने थे। हाथों में लाल चूड़े की जगह उन्होंने पर्ल के बेंगल्स पहने थे।

आरती ने ओवर द टॉप मेकअप को अवॉइड करते हुए अपने मेकअप को नैचरल टोन ज्यादा रखा था। उन्होंने अपनी आंखों को जरूर स्मोकी लुक दिया था, वहीं बालों को उन्होंने जूड़े में स्टाइल किया था। दुल्हन बनी आरती वाकई इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं। तभी तो फैन्स ने बधाई के साथ-साथ उनके ब्राइडल लुक की जमकर तारीफ की थी।

Web Title aarti chhabria wedding look was nothing but perfect see photos of her beautiful bridal look(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here