Team of eight members formed to investigate Rajasthan horse trading case – राजस्थान हॉर्स ट्रेडिंग मामले में जांच के लिए आठ सदस्यों की टीम का गठन

राजस्थान हॉर्स ट्रेडिंग मामले में जांच के लिए आठ सदस्यों की टीम का गठन

कांग्रेस का आरोप है कि अशोक गहलोत सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है.

जयपुर:

राजस्थान सरकार को गिराने की कथित साजिश से जुड़े दो ऑडियो क्लिप मामले की जांच करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए राजस्थान के पुलिस अधिकारियों के एक विशेष दल का गठन किया गया है.

यह मामला राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) के पास दर्ज है. राज्य विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत पर इस संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसके बाद अतिरिक्त महानिदेशक (एटीएस एवं एसओजी) अशोक राठौर ने एसपी सीआईडी (अपराध शाखा) विकास शर्मा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय दल का गठन किया. एसओजी इस मामले में संजय शर्मा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुका है. वह पुलिस की रिमांड में हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here