coronavirus india news updates coronavirus india report covid 19 updates cases of 19 july 2020 sunday – Coronavirus India Updates:एम्स के पैनल ने ‘कोवाक्सिन’ के मानव परीक्षण की मंजूरी दी

Coronavirus India Updates:एम्स के पैनल ने ‘कोवाक्सिन’ के मानव परीक्षण की मंजूरी दी

प्रतीकात्मक तस्वीर

Covid-19 Updates: भारत में कोरोना का कहर काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10.5 लाख के करीब पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक,  पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 34884 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसी के साथ कोरोना के अब तक कुल 10,38,716 पॉजिटिव मामले आए हैं. वहीं, बीते 24 घंटे में 671 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 26273 लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि, अब तक 653751 लोग इस वायरस को मात देने में सफल रहे हैं. रिकवरी रेट 62.93 प्रतिशत पर पहुंच गया है. कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र शीर्ष पर है.

Coronavirus India Updates in Hindi:-

 

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,967; मृतकों की संख्या 177 हुई

बिहार में शनिवार को कोविड-19 के 1,667 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 25,000 के करीब, जबकि चार और मौतों के साथ मृतकों की संख्या 177 तक पहुंच गई. इस माह के शुरुआती 18 दिनों में संक्रमण के मामले 2.5 गुना बढ़ गए.

कोविड-19: एम्स के पैनल ने ‘कोवाक्सिन’ के मानव परीक्षण की मंजूरी दी
एम्स की आचार समिति ने कोविड-19 के स्वदेश विकसित टीके ‘कोवाक्सिन’ के मानव पर परीक्षण की शनिवार को अनुमति दे दी, अब इसके लिए एम्स परीक्षण में स्वेच्छा से शामिल होने के इच्छुक स्वस्थ लोगों का सोमवार से पंजीयन शुरू करेगा.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here