
जयपुर :
Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में सत्ता के संघर्ष को लेकर अशोक गहलोत (Ashok Gehlot)खेमे और सचिन पायलट खेमे की जंग थमने का नाम ले रही है. दोनों खेमों की ओर से एक-दूसरे पर निशाना साधा है इस ‘बयान वार’ में कई बार भाषा का स्तर काफी नीचे उतरता नजर आ रहा है. राजस्थान के सीएम ने एक बयान के जरिये अपने ‘पूर्व’ उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) पर वार किया है. ANI के अनुसार गहलोत ने कहा, ‘ सचिन पायलट बीजेपी के समर्थन से पिछले 6 महीनों से साजिश रच रहे थे. किसी ने भी मुझ पर विश्वास नहीं किया जब मैं कहता था कि सरकार को गिराने की साजिश चल रही है किसी को नहीं पता था कि इस तरह के निर्दोष चेहरे वाला व्यक्ति ऐसा काम करेगा. उन्होंने जोर देकर कहा, ‘मैं यहाँ सब्जी बेचने वाला नहीं हूँ, मैं CM: राजस्थान का CM हूं.’
He (Sachin Pilot) was conspiring from past 6 months with BJP’s support. Nobody believed me when I used to say that conspiracy is going on to topple govt. Nobody knew that a person with such innocent face will do such thing. I’m not here to sell vegetables, I am CM: Rajasthan CM pic.twitter.com/Kk4TLJZ0v0
— ANI (@ANI) July 20, 2020
यह भी पढ़ें
“एक छोटी खबर भी नहीं पढ़ी होगी किसी ने कि पायलट साहब को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटाना चाहिए। हम जानते थे कि वो (सचिन पायलट) निकम्मा है, नकारा है, कुछ काम नहीं कर रहा है खाली लोगों को लड़वा रहा है”: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत pic.twitter.com/33lNUJ1xai
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2020
गहलेात यहीं नहीं रुके. उन्होंने पायलट को निकम्मा और नाकारा तक करार दे दिया. उन्होंने कहा, “एक छोटी खबर भी नहीं पढ़ी होगी किसी ने कि पायलट साहब को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटाना चाहिए. हम जानते थे कि वो (सचिन पायलट) निकम्मा है, नकारा है, कुछ काम नहीं कर रहा है खाली लोगों को लड़वा रहा है.”

