पात्र हितग्राहियों को हर हालत में लाभ मिले
सामाजिक न्याय मंत्री श्री पटेल ने की विभागीय समीक्षा
भोपाल : सोमवार, जुलाई 20, 2020, 18:40 IST

सामाजिक न्याय मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा है कि सामाजिक न्याय वस्तुत: सेवा से जुड़ा विभाग है। विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को हर हालत में मिलना चाहिए। श्री पटेल मंत्रालय में सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा कर रहे थे।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि 15 अगस्त से प्रारंभ होने वाले नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश के हर स्थान पर जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि इस सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने निराश्रितों एवं निर्धन व्यक्तियों को सहायता दिए जाने के मामलों में सतत निगरानी के साथ-साथ मॉनीटरिंग करने की हिदायत दी।
बैठक में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय श्री प्रतीक हजेला, आयुक्त सामाजिक न्याय श्रीमती रेणु तिवारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ऋषभ जैन
Source link


