MP Governor Lalji Tandon passes away Son Ashutosh Tandon announces his demise – मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन नहीं रहे

नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश के राज्यपाल और लखनऊ से पूर्व सांसद लालजी टण्डन का निधन हो गया. लखनऊ के मेदांता में उनका इलाज चल रहा था. वह 85 साल के थे. उनके बेटे और कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ने लालजी टंडन के ट्वीटर के जरिए इसकी जानकारी थी. आशुतोष टंडन ने ट्वीटर पर लिखा बाबू जी नहीं रहे. बता दें कि लालजी टण्डन पिछले काफी वक्त से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे. लखनऊ के मेदांता में वह 14 जून से भर्ती थे. ज्यादातर समय वह वेंटिलेटर पर ही रहते थे.  

यह भी पढ़ें

लालजी टंडन की गिनती भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में रही. मध्य प्रदेश से पहले वह बिहार के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. लालजी, अटल बिहारी बाजपेयी के करीबियों में माने जाते थे. जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली तो टंडन ने लखनऊ सीट से चुनाव लड़ा था. 2009 में उन्होंने रीता बहुगुणा जोशी को लखनऊ सीट से हराया था. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here