उमर अब्दुल्ला के कानूनी कार्रवाई की चेतावनी पर सीएम बघेल ने भी उन्हें टि्वटर पर ही जवाब दिया है. ( फाइल फोटो)
राजस्थान में पायलट बनाम गहलोत के सियासी संग्राम (Rajasthan Crisis) को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) की टिप्पणी के जवाब में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) की प्रतिक्रिया, रायपुर के सियासी गलियारों तक पहुंची.
दरअसल, सीएम बघेल ने अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू के दौरान राजस्थान से जुड़े सवाल पर कहा था, ‘इस घटना को बहुत बारीकी से तो नहीं देख रहे. लेकिन जहां तक सचिन पायलट का मामला है, एक उत्सुकता पैदा होती है कि आखिर उमर अब्दुल्ला को क्यों रिहा किया गया? उन्हें और महबूबा मुफ्तीजी को एक ही दफाओं में गिरफ्तार किया गया था, जबकि वे अभी जेल में ही हैं, उमर अब्दुल्ला बाहर हैं. क्या यह इसलिए है कि उमर अब्दुल्ला सचिन पायलट के बहनोई हैं?’
छत्तीसगढ़ अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक, सीएम बघेल की इसी टिप्पणी को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा कि मैं इन झूठे और बदनीयती से भरे आरोपों से थक चुका हूं कि मेरे और मेरे पिता की रिहाई का सचिन पायलट से कोई लेना-देना है. अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब बस बहुत हो गया. भूपेश बघेल से अब मेरे वकील संपर्क करेंगे. राजस्थान के सियासी संग्राम में छत्तीसगढ़ के इस अप्रत्याशित दखल की चर्चा रायपुर के सत्ता के गलियारों में भी हो रही है.
ये भी पढ़ें: रायपुर-बीरगांव में कल से 28 जुलाई तक Lockdown,सुबह 10 बजे के बाद निकलने पर पाबंदीसीएम भूपेश बघेल का ट्वीट
The tragic demise of democracy began with the imprisonment of the leaders who believe in democracy like Mr. Abdullah, Ms. Mufti and other leaders of Kashmir.
The release of @OmarAbdullah is duly welcomed but we shall continue to demand the release of all others. (1/2)
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 20, 2020
टि्वटर पर सवाल-जवाब
उमर अब्दुल्ला के कानूनी कार्रवाई की चेतावनी की बात पर सीएम बघेल ने भी उन्हें टि्वटर पर ही जवाब दिया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अब्दुल्ला को लिखे जवाब में कहा, ‘उमर अब्दुल्लाजी लोकतंत्र के खात्मे की इस त्रासदी को इस तरह न मोड़ें. यह ‘आरोप’ महज एक सवाल था, और हम ऐसे सवाल पूछना जारी रखेंगे, जैसे देश पूछ रहा है.’ सीएम बघेल के इस जवाव पर ट्वीट करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि वे अपना जवाब वकीलों को भेज सकते हैं. बहरहाल, राजस्थान की सियासत को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता के बीच का यह टि्वटर-वॉर कैसी शक्ल अख्तियार करता है, इसका जवाब तो आने वाले समय में ही मिलेगा.


